January 19, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 02 दिसम्बर ब्रेकिंग न्यूज़ upaajtak से

औरैया 02 दिसम्बर ब्रेकिंग न्यूज़ upaajtak से

[12/2, 6:45 PM] Ram Prakash Upaajtak: *अनिल त्रिपाठी बने जिला पंचायत उ मा विद्यालय उमरैन के प्रधानाचार्य*

*नवागंतुक प्रधानाचार्य का फूल मालाएं पहनाकर हुआ स्वागत सम्मान*

*बिधूना,औरैया।* देहाती इंटर कॉलेज नेविलगंज के प्रवक्ता पद पर कार्यरत रहे पूर्व विधायक स्वर्गीय रामाधार शास्त्री के पुत्र अनिल त्रिपाठी को आयोग द्वारा जिला पंचायत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरैन में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत किए जाने पर उनके द्वारा प्रधानाचार्य पद का कार्यभार ग्रहण करने पर विद्यालय परिवार के लोगों द्वारा माल्यार्पण कर एवं शाल उड़ाकर उनका सम्मान एवं स्वागत किया गया। इस मौके पर नवागंतुक प्रधानाचार्य अनिल त्रिपाठी ने कहा कि उनका बहुत बड़ा सौभाग्य है, कि उनके पैतृक गांव में ही उन्हें प्रधानाचार्य पद का दायित्व मिला है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसका वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने के लिए संकल्पित हैं। श्री त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा समाज की प्रगति का प्रमुख माध्यम है ऐसे में सभी को आवश्यक रूप से शिक्षा हासिल करनी चाहिए सभी अभिभावकों की भी जिम्मेदारी है कि वह अपने बच्चों को संवेदनशीलता के साथ आवश्यक रूप से विद्यालय भेजें। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख अखिलेश त्रिपाठी पूर्व प्रधान अवधेश त्रिपाठी प्रधान प्रदीप शाक्य आदि प्रमुख लोगों ने नवागंतुक प्रधानाचार्य अनिल त्रिपाठी को शाल उढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया।
[12/2, 6:45 PM] Ram Prakash Upaajtak: *सोशल मीडिया पर फोटो डाल सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की नेताओं में लगी होड़*

*छुटभैए नेताओं के उक्त रवैये से जनता में खूब हो रही उनकी किरकिरी*

*औरैया।* सत्ताधारी पार्टी समेत लगभग सभी दलों के तथाकथित छुटभैए नेताओं में सोशल मीडिया पर बड़े नेताओं के साथ एवं विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों शामिल होने की अपनी फोटो डालकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के किए जा रहे प्रयास से भले ही यह छुटभैए खूब खुश हो रहे हो, लेकिन यह पब्लिक है सब जानती है। वह इनके इस रवैये को बेशर्मी की हद मानकर जमकर चटखारे लेती दिख रही है। इन दिनों जिले में यूं तो सभी राजनीतिक दलों के छुटभैए नेताओं द्वारा जमीनी धरातल पर जनता के हित में कोई भी कार्य किया जा रहा नहीं दिख रहा हो लेकिन सत्ताधारी पार्टी भाजपा समेत लगभग सभी राजनीतिक दलों के अधिकांश छुटभैए नेता विभिन्न शादी समारोहों आदि कार्यक्रमों में अपनी पार्टी के बड़े नेताओं के साथ या कार्यों के साथ फोटो खिंचवा कर और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर आम लोगों के साथ प्रशासन पर अपना रौब गांठने के प्रयासों में जुटे हुए हैं।
यही नहीं तथाकथित इन छुटभैए नेताओं ने बेशर्मी की हद तो यहां तक कर दी है कि वह सार्वजनिक सफाई के नाम पर झाड़ू पकड़कर तो कहीं अस्पतालों में एक दो मरीजों को फल देकर तो कहीं अपने एक दो चहेते लोगों को गरीब बताकर कंबल बांटने का नाटक कर और उसकी फोटो खिंचवा कर सोशल मीडिया पर डालकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की लगातार कवायद करते देखे जा रहे हैं। सबसे दिलचस्प और गौरतलब बात तो यह है कि खासकर बिधूना तहसील क्षेत्र में सत्ताधारी भाजपा के कई ऐसे छुटभैया नेता सोशल मीडिया पर वाहवाही लूटने का प्रयास करते देखे जा रहे हैं। जिनका जमीनी धरातल या आम जनता से दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं है और इन ऐसे छुटभैया नेताओं के माध्यम से उनकी संबंधित पार्टी को दो वोट भी कभी हासिल की उम्मीद दूर-दूर तक नहीं है। क्योंकि इन नेताओं का गांव गरीब से कभी कोई नाता नहीं रहा है। यह अपने धनबल के बदौलत और अपने निजी स्वार्थ की खातिर हमेशा बार-बार पाला बदलकर सत्ताधारी पार्टी का ही दामन थामने में लगे रहे हैं, और सत्ताधारी पार्टी के ज्यादातर नेता भी इन्हें सिर्फ धन बल के कारण ही तरजीह देते रहे हैं लेकिन यह पब्लिक है इन छुटभैए नेताओं के संबंध में सब कुछ जानती है जिससे चाहे यह छुटभैए नेता सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए चाहे जितना जोर लगाए लेकिन जनता की नजर में वह रहेंगे ढाक के तीन पात ही। जिले की आम जनता अब यह कहते नहीं थक रही है कि यह तथाकथित छुटभैए नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए की जा रही बेशर्मी का उन्हें स्वयं कब भान हो सकेगा यह पता नहीं लेकिन जनता में उनकी हो रही किरकिरी को आखिर उनकी पार्टी के नेता कब संज्ञान लेंगे।
[12/2, 6:45 PM] Ram Prakash Upaajtak: *तेजस एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही महिला को पड़ा अटैक*

*फफूंँद स्टेशन पर ट्रेन रोककर महिला को कराया गया भर्ती*

*ट्रेन में मेडिकल की छात्राओं के प्रयास से बच गई जान*

*औरैया।* कानपुर से एक शादी समारोह में शामिल होकर दम्पति तेजस एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे। ट्रेन में महिला को अचानक अटैक पड़ा। अटेंडेंट को सूचना के बाद ट्रेन को फफुंद स्टेशन पर रोका गया। इससे पहले ट्रेन में उसी कोच में सफर कर रही मेडिकल की दो छात्राओ ने पम्पिंग करके और मुंह से कृत्रिम सांस देकर जिंदगी बचा ली। एम्बुलेंस से महिला को दिबियापुर सीएचसी भर्ती कराया गया तो एक घण्टे में ही महिला सामान्य हो गई। सूचना पर अन्य परिजन भी आ गये थे।
नई दिल्ली के रामा कृष्णा बिहार निवासी ए के सक्सेना बीमा कम्पनी से डेवलेपमेंट ऑफीसर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। गुरुवार को वह अपनी पत्नी शशि सक्सेना के साथ अपनी साली की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए कानपूर के लाजपत नगर में गए थे। शादी कार्यक्रम के बाद शुक्रवार की सुबह उन्होंने दिल्ली जाने के लिए तेजस एक्सप्रेस पकड़ी। तेजस एक्सप्रेस में कोच तलासने के दौरान महिला ने थोड़ी दौड़ भी लगाई। कानपुर से ट्रेन चलने के बाद महिला की सांस फूल रही थी और कुछ देर बाद ही महिला को अटैक पड़ा।पति एके सक्सेना ने तुरंत अटेंडेंट को सूचना दी। ट्रेन में अनाउंस हुआ लेकिन कोई चिकित्सक सफर नहीं कर रहा था लेकिन उसी कोच में दो मेडिकल छात्राएं सफर कर रही थी। उन्होंने महिला को तुरंत पम्पिंग की और मुंह से क्रत्रिम सांस दी। सूचना पर फफुंद स्टेशन मास्टर ने एम्बुलेंस को सूचना दे दी। सुबह करीब 9 बजे ट्रेन रुकते ही एम्बुलेंस से महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया।सीएचसी अधीक्षक डॉ विजय आंनद ने बताया कि महिला की हालत में सुधार है। महिला के पति ने सभी का धन्यवाद दिया। सूचना पर अन्य परिजन भी आ गए थे।
[12/2, 6:46 PM] Ram Prakash Upaajtak: *अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में लाइनमैन सहित 8 लोग गंभीर घायल*

*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एवं गुरुवार की रात अलग- अलग हुई मार्ग दुर्घटनाओं में लाइनमैन सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना के सभी घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय औरैया में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने एक गंभीर घायल को रेफर कर दिया।
स्थानीय विद्युत पावर हाउस में लाइनमैन जसवंत सिंह 32 वर्ष पुत्र हाकिम सिंह रात्रि में पावर हाउस में ड्यूटी करने के बाद शुक्रवार की सुबह करीब 6:30 बजे साइकिल से अपने घर जा रहा था, तभी दिबियापुर रोड पर अचानक गाय सामने आ जाने से साइकिल टकरा गई जिससे वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इसी प्रकार से शुक्रवार की सुबह करीब 9:45 बजे अंकुल दुबे 30 वर्ष पुत्र अभिषेक दुबे निवासी कस्बा व थाना ईटों जनपद जालौन व वंशिका 4 वर्ष पुत्री अभिषेक दुबे तथा रश्मि 24 वर्ष पत्नी राम प्रकाश निवासी शंकरपुर थाना कुठौंद जनपद जालौन ऑटो से औरैया आ रहे थे। तभी कोतवाली क्षेत्र में ऑटो अचानक पलट गया। जिससे उपरोक्त तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना के घायलों को पुलिस ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसी तरह से थाना फफूंँद क्षेत्र के ग्राम झावर का पुरवा निवासी देवेंद्र 28 वर्ष पुत्र रामबाबू एक मासूम बालिका लक्ष्मी पुत्री आदेश 3 वर्ष एवं एक अन्य साथी के साथ औरैया की ओर से अपने गांव बाइक द्वारा जा रहे थे, तभी रास्ते में नीलगाय के आ जाने से बाइक असंतुलित होकर पलट गई। जिससे उपरोक्त बालिका एवं देवेंद्र सड़क पर गिरकर घायल हो गये। घायलावस्था में उन्हें देवेंद्र ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसी प्रकार से गुरुवार की रात करीब 9:15 श्रीपाल 42 वर्ष पुत्र धनपाल सिंह निवासी ग्राम मिश्रीपुर थाना फफूंँद मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस के माध्यम से जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इसी तरह से गुरुवार की रात करीब 9:45 बजे सरमन लाल 38 वर्ष पुत्र सुखवासी लाल निवासी ग्राम बम्हौरी का पुरवा थाना फफूंँद जनपद औरैया मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया। जिसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने गंभीर घायल श्रीपाल को रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा था।

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.