औरैया 02 अक्टूबर *नगर में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती*
*फफूँद,औरैया।* राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती रविवार को धूमधाम से नगर में मनायी गयी। सरकारी व अर्द्ध सरकारी भवनों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
नगर के मोहल्ला चमनगंज में स्थित हिन्दू युवा मोर्चा के कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बाल कृष्ण मिश्रा व रवींद्र त्रिपाठी जिलाध्यक्ष अटल मोदी मिशन ने पुष्प अर्पित किये। उन्होंने कहा कि हमें उनके विचारों से सीख लेनी चाहिए। उनका पूरा जीवन सादगी व आदर्शों से भरा रहा है। इस मौके पर मानवेन्द्र पोरवाल, रानू अग्निहोत्री, शेखर अग्निहोत्री, विशाल त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष फफूंद गोविंद मिश्रा, सभासद प्रबल शर्मा, भारत कुशवाहा, प्रमोद तिवारी, योगेश त्रिपाठी, गोपाल कृष्ण मिश्रा, गौरव राजपूत, प्रदीप पांडेय, रजत दुबे, नितिन त्रिपाठी, राजू राजपूत व कमलेश कुशवाहा मौजूद रहे।

More Stories
कानपुर नगर31जुलाई26*जब रक्षक ही सुरक्षित नहीं, तो विकास के दावे किस काम के,जिम्मेदारों की खामोशी कहीं कल किसी बड़े हादसे का पैगाम न बन जाए।*
भागलपुर31जुलाई26*महादेवपुर घाट पर पानी में बहते मिले अधेड़ व्यक्ति को डायल-112 टीम ने तत्परता से अस्पताल पहुँचाया
पूर्णिया बिहार 31 जुलाई 26 *SSP की जनसुनवाई में 40 फरियादियों को मिला न्याय,