औरैया 01 मई*जायट्ंस ग्रुप ने मजदूर दिवस पर बांटे अगोछे*
*औरैया।* नगर की अग्रणी समाज सेवी संस्था जायंट्स ग्रुप ने आज 1 मई रविवार को मजदूर दिवस गर्मी व लू से बचाव के लिए राह चलते मजदूरों व श्रमिकों को सिर ढकने के लिए अगोछे प्रदान किये। लगभग एक सैकड़ा से अधिक मजदूरों को नगर के शहीद पार्क, सुभाष चौक, संजय गेट व जेसीज चौराहा के पास अगोछे वितरित किये गए। इस दौरान संस्था के हरी नारायण अग्रवाल, विपिन मित्तल, अनिल गुप्ता, आनंद गुप्ता, नितिन वर्मा, रोहित अग्रवाल, नवनीत पुरवार, रविभान सिंह, सीबू गुप्ता, सौरभ विश्नोई, विनोद गुप्ता आदि शामिल रहे।
More Stories
बटाला पंजाब8अगस्त25*इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना*
मथुरा7अगस्त 2025 बलदेव विधानसभा स्थित गढ़ी नंदू गांव में सड़क के नाम पर कीचड़ का ढेर*
मथुरा 8अगस्त 2025अखिल भारत हिंन्दू महासभा मथुरा द्वारा परिचय गोष्ठी।*