औरैया 01 अप्रैल *ग्राम पंचायत में स्वच्छता मिशन की उड़ रही धज्जियां*
*कंचौसी,औरैया।* सहार ब्लाक के कस्बा कंचौसी में ग्राम पंचायत ढिकियापुर में सरकार द्वारा पंचायत में साफ सफाई के लिए 88.775 रूपये निर्गत किये गये, लेकिन कस्बे के लोगों का कहना है , कि कई महीनों से कोई सफाई कर्मचारी सफाई तो क्या देखने तक नही आया है। कस्बे के लोगों ने बताया कि ग्राम पंचायत के अंतर्गत लगने वाले डेरा जोगी में जगह-जगह गन्दगी का अंबार है। नालियां गन्दगी से पटी पड़ी हुई है , लेकिन कोई सफाई कर्म चारी नही आता। कहीं-कहीं तो कूड़े का इतना ढेर लगा हुआ है, कि दुर्गंध के कारण निकलना दुश्वार है। कस्बे के लोगों कहना है कि आखिर सरकार द्वारा निर्गत किया हुआ यह पैसा गया कहां? यह एक जांच का विषय है। जब कि सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान का नारा पूरे देश में चल रहा है। यह कैसी विडंबना है। सरकार द्वारा जनता को सेवाएं प्रदान की जाती है, वे सीधी जनता तक क्यों नही पहुंच पाती? कहावत भी है कि करता कोई और भरता कोई। कस्बे के नंदू शर्मा, राहुल शर्मा, मुरारी, शिवराम, सूरज नाथ, छोटू आदि लोगों कहना है कि शीघ्र ही पूरी पंचायत का निरीक्षण कर साफ सफाई करवाई जाए , ताकि भीषण गर्मी में लोग राहत की सांस ले सकें।

More Stories
गोरखपुर 27.08.2026**50,000 रु0 का इनामिया वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
लखनऊ 27 अगस्त 26*डीजीपी मुख्यालय में बच्चों के साथ मनाया गया रक्षाबंधन, बच्चियों ने DGP राजीव कृष्ण को बांधा रक्षा सूत्र
भागलपुर 27 अगस्त 26*NCC, भागलपुर की छात्राओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन पर्व