July 8, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 01 अगस्त *राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने मनाया अमृत महोत्सव

औरैया 01 अगस्त *राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने मनाया अमृत महोत्सव

औरैया 01 अगस्त *राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने मनाया अमृत महोत्सव

*ग्राम औतों में बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली*

*दिबियापुर,औरैया।* राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यकर्ताओं ने एक अगस्त को सभी विद्यालयों में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। प्राथमिक विद्यालय अबाबर में तिरंगा यात्रा निकाली गई तथा भारतमाता का पूजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे जी रहे। जिला महामंत्री पंकज तिवारी ने बताया कि जनपद में लगभग सभी विद्यालयों में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अखिल भारतीय स्तर पर 1 लाख विद्यालयों में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।ब्लॉक अध्यक्ष सहार गौरव सक्सेना ने मुड़ेना छदामी लाल व ब्लॉक मंत्री आशुतोष ने गपचरियापुर में कार्यक्रम किया।।प्रधानाध्यापिका निशा ने बताया कि गांव में तिरंगा यात्रा निकाल कर हर घर तिरंगा हेतु सभी को प्रेरित किया गया तथा किशुनपुर के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी देवीदयाल के नाती मनोहर राजपूत को सम्मानित किया मनोहर राजपूत ने बताया कि उनके बाबा देवीदयाल ने देश की स्वतंत्रता के लिए बड़ी लड़ाई लड़ी है वे जेल गए और कठोर कारावास झेला। आमंत्रित अतिथि विकास त्रिपाठी, मयंक चतुर्वेदी, टीटू भदौरिया, जिला पंचायत सदस्य अर्पित यादव,अम्बुज सिंह व डॉ शिव दर्शन सिंह गौर ने बताया कि बहुत संघर्षों के बाद देश आजाद हुआ, हम सबको देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ने वालों का कृतज्ञ होना चाहिए। उधर आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत ग्राम औतों ब्लॉक अछल्दा में बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन चतुर्वेदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामदुलारी के प्रधानाचार्य सरोज कुमार व प्रधानाध्यापक लोकेश शुक्ला ने हर घर तिरंगा जागरूकता रैली का आयोजन किया। जिसमें ग्राम प्रधान रजत मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली ने बच्चे नारे लगा रहे थे “जब जब हवा का झोंका आता है। हर घर तिरंगा लहराता है”, घर-घर तिरंगा हम लहराएंगे आजादी का अमृत महोत्सव शान से मनाएंगे भारत माता की जय। बच्चों के साथ समस्त अध्यापक स्टाफ ने भी रैली में प्रतिभाग किया। रैली में राधा और उमाकांति ने सभी बच्चों को नारे लगवाए। कार्यक्रम में आगनबाड़ी कार्यकत्री सुमन चतुर्वेदी ने बताया कि हम सभी को देश के सम्मान के लिए 11 अगस्त से 15 अगस्त तक घर घर तिरंगा लगाना है और उसकी रक्षा और सम्मान करना है। सरोज ‘कुमार ने बताया की सभी बच्चों को अपने अभिवावकों को घर जाकर तिरंगा के महत्व को बताना है।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.