उन्नाव26जुलाई25*कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
उन्नाव। कारगिल विजय दिवस की स्मृति में, सामाजिक संस्था लाइफ सेवर्स द्वारा एक विशेष स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल स्थित ब्लड सेंटर में किया गया। यह आयोजन भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और मातृभूमि के प्रति समर्पण को सम्मानित करने हेतु किया गया, जिसमें रक्तदाताओं ने अभूतपूर्व उत्साह और जोश के साथ भाग लिया जिसमें अम्बरीष मिश्रा, वेद प्रकाश साहू, सरदार परमजीत सिंह, अनुराग सिंह राठौर, सर्वेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार ने रक्तदान किया।
लाइफ सेवर्स संस्था के संस्थापक अनुराग सिंह राठौर ने कहा कि यह रक्तदान केवल चिकित्सा सहायता नहीं, बल्कि कारगिल के वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि भी है। हम अपने वीरों के सम्मान में रक्तदान करके उनके बलिदान को जीवनदान में बदलना चाहते हैं।
इस अवसर पर रेड क्रॉस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ. मनीष सिंह सेंगर ने रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कहा रक्तदान एक महान सेवा है। प्रत्येक रक्तदाता किसी अनजान जीवन को बचाने का माध्यम बनता है। विशेषकर इस दिन रक्तदान करना, देशभक्ति और मानव सेवा दोनों का सशक्त उदाहरण है।
शिविर में रक्तदाताओं को मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. राजीव गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि इस आयोजन ने न केवल रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि युवाओं में देशभक्ति की भावना को भी मजबूती से प्रेरित किया है।
इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र मिश्रा, डॉ. राजेश सिंह, निर्मेश पटेल, स्मृति गुप्ता, सोनी देवी, अजय कुमार, दिनेश कुमार, गौरव आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
महोबा 10 मार्च 26**गैस लीकेज से महिला झुलसी,हालत गंभीर*
महोबा 10 मार्च 26*हर जल योजना में प्रशासन की रिपोर्ट का चरखारी विधायक ने किया स्थलीय निरीक्षण
कानपुर देहात10मार्च26*महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना पटेल, 11 मार्च को करेंगी महिला जनसुनवाई*