February 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

उन्नाव20फ़रवरी26*इनर व्हील क्लब उन्नाव की टीम द्वारा यातायात प्रभारी को महिलाओ ने एक बैरियर भेंट किया 

उन्नाव20फ़रवरी26*इनर व्हील क्लब उन्नाव की टीम द्वारा यातायात प्रभारी को महिलाओ ने एक बैरियर भेंट किया 

उन्नाव20फ़रवरी26*इनर व्हील क्लब उन्नाव की टीम द्वारा यातायात प्रभारी को महिलाओ ने एक बैरियर भेंट किया 

उन्नाव *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह जी के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 20 फरवरी 2026 को इनर व्हील क्लब उन्नाव की टीम द्वारा एक बहुत अच्छी पहल की गई जिसके अंतर्गत एक बैरियर सभी महिलाओं की तरफ से क्षेत्राधिकारी यातायात अजय सिंह प्रभारी निरीक्षक यातायात सुनील सिंह की उपस्थिति में भेंट किया गया। भेंट करने का उद्देश्य रास्ते में उसे बैरियर से जाम नियंत्रण करना है। उन्नाव नगर की यातायात व्यवस्था सुदृढ बनाए रखने के लिए क्लब के इस प्रयास की सराहना की गई यह बैरियर यातायात पुलिस के लिए सहायक और इनर व्हील क्लब के सामाजिक सेवा कार्यों के लिए प्रभावशाली बॉन्डिंग में सहायक होगा। यातायात के नियमों के पालन की अपील की गयी। प्रभारी निरीक्षक यातायात क्षेत्राधिकार यातायात ने इनर व्हील क्लब की इस पहल को अनुकरणीय कहते हुए बताया की मार्ग दुर्घटना में यदि कोई व्यक्ति घायल होता है और उसकी सूचना और समय पर अस्पताल वाले वाले व्यक्ति को ₹25000 का इनाम शासन द्वारा तय हुआ है। क्लब की ओर से सेक्रेटरी डॉ रेखा सिंह श्रीमती मंजू श्रीवास्तव श्रीमती कोमल चावला, श्रीमती गीता सेठ श्रीमती कमल जी श्रीमती कृष्णा आहूजा श्रीमती रोमा अहूजा श्रीमती किरण अग्रवाल श्रीमती आरती यादव डॉ मनीष सिंह सेंगर डॉ आशीष श्रीवास्तव उप निरीक्षक तिलक सिंह आरक्षी मुकेश और रजत उपस्थित रहे। प्रभारी निरीक्षक यातायात ने महिला आरक्षी अर्चना से सभी का माल्यार्पण कर स्वागत कराया और क्लब पदाधिकारियों द्वारा प्रतीक चिन्ह प्रभारी निरीक्षक यातायात सुनील सिंह और सीओ ट्रैफिक अजय सिंह को भेंट किया गया। क्लब पदाधिकारियों ने यातायात विभाग को कुछ और उपकरण आदि भेंट करने का अस्वासन दिया।

Taza Khabar