उन्नाव16नवम्बर*बाल अधिकार सप्ताह के अंतर्गत बाल हस्ताक्षर कैंप व खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
बाल अधिकार सप्ताह के अंतर्गत बाल हस्ताक्षर कैंप व खेल प्रतियोगिता का आयोजन श्रृजन सोसाइटी द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन उन्नाव व अटल सेवा समिति के माध्यम से किया गया| जिसकी रूपरेखा चाइल्ड लाइन निदेशक जे पी सिंह व उमा शुक्ला द्विवेदी अटल सेवा समिति के अध्यक्ष सर सैय्यद बरकात जी के मार्गदर्शन से तैयार की गई हस्ताक्षर कैंप का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार त्रिपाठी जी के कर कमलों द्वारा किया गया। जिसमे अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह जी भी शामिल रहे एवं सभी पुलिस अधिकारी शामिल रहे। l खेल प्रतियोगिता का आयोजन कृष्णा बाल विद्या मंदिर केवटा तालाब उन्नाव मे किया गया जिसमे बालको को कबड्डी व बलिकाओ मे खो खो खेल खेला गया सभी बच्चो को खेल के माध्यम से समानता का अधिकार बताया गया विजेता टीमो को ट्रॉफि देकर प्रोत्साहित किया गया साथ ही सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया। कार्यक्रम मे बाल संरक्षण अधिकारी संजय मिश्रा ने सभी को शिक्षा के प्रति जागरुक किया। कार्यक्रम मे चाइल्ड लाइन समंवयक दिवाकर ओझा एवं विशेष किशोर पुलिस थाना प्रभारी शिव शंकर तिवारी समाज सेवी मनीष सिंह सेंगर एवं बाल संरक्षण इकाई के सामाजिक कार्यकर्ता हरिवेंद्र सिंह चाइल्ड लाइन टीम प्रज्ञा, दिव्या अवस्थी, सिद्धार्थ त्रिपाठी, अमन शर्मा, शालिनी मिश्रा , किन्टू उपस्थित रहे कार्यक्रम मे विद्यालय के प्रधानाचार्य रामेश्वर यादव , दिव्या यादव एवं सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे।

More Stories
अयोध्या3 अप्रैल 26*सीनियर अधिवक्ता बाबू देवनारायण यादव के परिवार में खुशी का माहौल।
पूर्णिया बिहार3अप्रैल26* मोतिहारी में जहरीली शराब से मौत: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात
रोहतास 3 अप्रैल 26*रोहतास की शानदार जीत महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश*