March 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

उन्नाव1नवम्बर25*सरदार पटेल जी की 150 वीं जयंती, राष्ट्रीय एकता से सम्बंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

उन्नाव1नवम्बर25*सरदार पटेल जी की 150 वीं जयंती, राष्ट्रीय एकता से सम्बंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

उन्नाव1नवम्बर25*सरदार पटेल जी की 150 वीं जयंती, राष्ट्रीय एकता से सम्बंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

उन्नाव*उत्सव के रूप में भव्यता के साथ मनाई गई लौह पुरुष सरदार बल्लभ पटेल जी की 150 वीं जयंती, राष्ट्रीय एकता से सम्बंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कांग्रेस के अध्यक्ष होने के नाते सरदार पटेल प्रधानमंत्री बनने के दावेदार थे, परंतु उन्होंने देशहित को सर्वोपरि रखते हुए पद का त्याग किया और भारत के एकीकरण का दायित्व संभाला। ऐसा त्याग, ऐसी राष्ट्रसेवा इतिहास में विरले ही देखने को मिलती है। यह बात प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा ने मुख्य अतिथि के रूप में सरदार पटेल की 150 वीं जयंती समारोह के अवसर आयोजित रन फॉर यूनिटी पद यात्रा कार्यक्रम में कही।

श्री सिंह ने आगे कहा आजादी के दशकों बाद, जब श्री नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने, उन्होंने सरदार पटेल के इस योगदान को अभूतपूर्व सम्मान दिया। प्रधानमंत्री मोदी जी ने सरदार पटेल जी की दुनिया की सबसे ऊँची प्रतिमा — “स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी” का निर्माण करवाया। यह प्रतिमा न केवल सरदार पटेल की महानता का प्रतीक है, बल्कि यह भारत की एकता, अखंडता और सामूहिक शक्ति का प्रतीक भी है। इससे पहले अमेरिका की “स्टैच्यू ऑफ़ लिबर्टी” विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा थी, लेकिन अब भारत ने यह गौरव प्राप्त किया है कि हमारी भूमि पर एकता का सबसे बड़ा प्रतीक खड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने इस अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री बनने से पहले ही की थी। उन्होंने देश के हर नागरिक से लोहा एकत्र करने का आह्वान किया, ताकि हर घर, हर व्यक्ति इस प्रतिमा का सहभागी बन सके। इस पहल का संदेश स्पष्ट था —“एक भारत, श्रेष्ठ भारत।”
2014 के बाद से मोदी जी ने सरदार पटेल की नीतियों और दृष्टि को आधुनिक भारत के निर्माण में शामिल किया है — चाहे वह राष्ट्र की एकता हो, संघीय ढांचे की मजबूती हो या विकास का समान अधिकार।
कार्यक्रम में सांसद साक्षी महराज ने कहा देश की एकता और अखंडता का श्रेय लौह पुरुष सरदार पटेल को जाता है।अगर सरदार पटेल न होते तो देश टुकड़ों में बंट गया होता। उन्होंने पंडित नेहरू पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “एक कश्मीर पंडित नेहरू ने संभाला था, जिसका दर्द देश आज तक रो रहा है।” सरदार पटेल ने अपने साहस और नेतृत्व क्षमता से देश को एकजुट किया । उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने आकर समस्याओं का निस्तारण किया है। साक्षी महाराज ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘रन फॉर यूनिटी’ के माध्यम से देशभर में एकता का संदेश दिया जा रहा है।

सरदार पटेल की 150 वीं जयंती समारोह के अवसर पर शास्त्री पार्क से सरदार पटेल स्मारक लखनऊ बाईपास तक रन फॉर यूनिटी पद यात्रा का आयोजन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा संतोष सिंह और जिले के भाजपा सांसद माननीय साक्षी जी महाराज और पद यात्रा में अतिथियो के रूप में जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी विधायक सदर पंकज गुप्ता, बंबा लाल दिवाकर, अनिल सिंह भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगणों के साथ सम्मिलित हुए और सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि से पद यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा के समापन पर पटेल स्मारक पर लगी सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया गया।

यात्रा में एनएसएस, एनसीसी कैडेट विभिन्न स्कूलों के बच्चे भाजपा कार्यकर्ता और लोग हाथों में तिरंगा झंडा लेकर एकता मार्च में सम्मिलित रहे। एनएसएस, एनसीसी कैडेट विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रम भी किए।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी गंगा प्रसाद वर्मा अभियान संयोजक जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा आशीष बाजपेई अटल केडी त्रिवेदी सह संयोजक जिला उपाध्यक्ष आनंद अवस्थी जिला मंत्री रजनीश वर्मा मनीष जायसवाल जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा विमला कुरील आदि उपस्थित रहे।