उन्नाव 9 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर उन्नाव की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[09/02, 21:29] +91 90443 83919: उन्नाव अपडेट
उन्नाव
उन्नाव 09 फरवरी 2026 (सू0वि0) विकास भवन सभागार में महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी की अध्यक्षता
पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश सिंह की उपस्थिति में जिले के संभ्रान्त नागरिकों, धर्म गुरूओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा अधिकारियों के साथ पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में विभिन्न धर्म गुरूओं व गणमान्य व्यक्तियों द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित की जाने वाली विभिन्न शोभा यात्राओं के दौरान आने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया, जिसको लेकर जिलाधिकारी ने सभी को आश्वस्त किया कि दिये गए सुझावों/शिकायतों का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही करायी जाएगी।
इस मौके पर डीएम ने समस्त नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों तथा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि पर्व के दौरान नगरीय/ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों तथा शोभा यात्राओं के रूट में साफ-सफाई, पेयजल, रास्तों की मरम्मत, सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, पानी, महिला सुरक्षा व्यवस्था आदि कार्य प्रमुखता से कर लिए जाएं।
उन्होने कहा कि शोभा यात्राएं निकलने वाले रास्तो को पी0डब्ल्यू0डी0, पुलिस विभाग, प्रशासन एवं आयोजकों के साथ संयुक्तरूप से स्थलीय निरीक्षण कर लिया जाए। महाशिव रात्रि पर्व के अवसर पर लगने वाले मेलों में महिला सुरक्षा, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पानी, शौचालय सहित लगने वाले झूलो पर विशेषरूप से ध्यान दिया जाएं कही भी कोई अप्रिय घटना न होने पाये। महाशिव रात्रि पर्व के दृष्टिगत प्रभारियों/अधिकारियों की डयूटी लगाते वक्त समय का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने समस्त एसडीएम, क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिये कि महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित होने वाली शोभा यात्राओं में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के पर्याप्त इंतेजाम सुनिश्चित करा लिए जाएं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने की संभावना को रोका जा सके।
उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि सभी शिवालयों/मन्दिरों एवं शोभा यात्राओं के रूट पर महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि सभी शिवालयों, मन्दिरों एवं शोभा यात्रा के मार्ग में विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त रखी जाए।
उन्होंने कहा कि अधिकारीगण अपने-अपने दायित्वों का अच्छे से निर्वहन करें। जनपद वासी पर्व के दौरान सावधानी व सतर्कता बनाये रखें।
उन्होंने सभी को महाशिवरात्रि की अग्रिम शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उन्नाव जनपद आपसी सौहार्द के लिए अपनी विशेष पहचान रखता है। इसलिए सभी लोग संयम, मानवता, संवेदनशीलता, शालीनता, प्रेम, भाई-चारा, सौहार्द एवं परम्पराओं का पालन करते हुए तथा किसी भी व्यक्ति की धार्मिंक भावना को आहत किये बगैर त्यौहार को प्रेम व सौहार्द एवं पूरे उत्साह व आस्था के साथ मनाएं।
जिलाधिकारी ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता के दृष्टिगत सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पूर्णतयः प्रतिबंधित रहेगा। बाइक जुलूस व शोभा यात्राओं के दौरान मादक पदार्थों का प्रयोग करने से बचें। सभी लोग आपसी एकता व सौहार्द को बनाए रखते हुए पूरे भाई-चारे के साथ त्यौहार मनाएं।
डीएम ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं इसलिए लाउड स्पीकर का प्रयोग नियंत्रित रूप से ही किया जाए, अन्यथा की स्थिति में कार्यवाही की जाएगी। उन्होने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि डाॅक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी जुलूस व शोभा यात्राएं परम्परागत रूट से ही निकाली जाएं। जुलूस के दौरान डीजे पर विवादित गानें न बजाएं जाए। महाशिवरात्रि पर्व पर शोभा यात्राएं निकलने वाले रूटों की सभी मीट की दुकानें बन्द रहेंगी। उन्होने कहा कि त्योहार को उत्साह के साथ मनाया जाए परन्तु अति उत्साह न दिखाया जाए। आयोजन गण यात्राओं को समय से शुरू करते हुए समय पर ही समाप्त करे। यात्राओं में शामिल वाहन निर्धारित रूट पर ही चलाये। झाकियों की ऊॅचाई निर्धारित मानक के अनुसार ही रखे। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि त्यौहार के द्ष्टिगत सतर्क रहें और अराजक तत्वों पर पैनी नजर बनाए रखें, ताकि पर्व को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराया जा सके।
बैठक में सीडीओ सुश्री कृति राज, एडीएम (वि0/रा0) सुशील कुमार गोंड, एडीएम (न्यायिक) विकास कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज, सीओ सिटी, उप जिलाधिकारी सदर क्षितिज द्विवेदी सहित अन्य उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी एवं विभिन्न समुदायों एवं सामाजिक संगठनों के गणमान्य आदि लोग मौजूद रहे।
——————
[09/02, 21:29] +91 90443 83919: उन्नाव
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कल दिनांक 10 फरवरी 2026 को दिन मंगलवार को व्यापारियों की समस्याओं एवं मांगों को लेकर पांच सूत्री ज्ञापन द्वारा जिलाधिकारी प्रातः 11:00 बजे उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को भेजा जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष रजनी कांत श्रीवास्तव ने दी
[09/02, 21:29] +91 90443 83919: उन्नाव
शुक्लागंज स्थित आवास पर जिले के तीन बार के बी जे पी के पूर्व सांसद देवी बक्स सिंह जी के निधन के बाद पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर अशोक कल परिजनों के मध्य अपनी सुख संवेदना प्रकट करते हुए जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह

More Stories
प्रयागराज ९ फ़रवरी २६* फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र के साथ प्रयागराज प्रशाशन ने किया नया हंगामा….
रायगढ़ 9 फ़रवरी 26*7 – 8 फरवरी 2026 को रायपुर छत्तीसगढ़ में एआईयूटीयूसी कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कानपुर नगर 9 फ़रवरी 26*कानपुर पुलिस एवं C3iHub के मध्य साइबर अपराध विवेचना एवं फॉरेंसिक प्रशिक्षण हेतु MoU