September 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

उन्नाव 13सितंबर 26*संगीत महासंग्राम के दूसरे ऑडिशन में प्रतिभाओं ने मचाया धमाल

उन्नाव 13सितंबर 26*संगीत महासंग्राम के दूसरे ऑडिशन में प्रतिभाओं ने मचाया धमाल

उन्नाव 13सितंबर 26*संगीत महासंग्राम के दूसरे ऑडिशन में प्रतिभाओं ने मचाया धमाल

उन्नाव *शौर्य डांस स्टूडियो में लगा हुनर का जमावड़ा
फ़िल्म व टी वी एक्ट्रेस कल्पना रावत ने टी वी शो में मौक़ा देने का किया ऐलान
जिले केसबसे पुराने और बड़े टैलेंट हंट शो संगीत महासंग्राम के नौवें सीजन के दूसरे ऑडिशन का आयोजन शौर्य डांस एंड फिटनेस स्टूडियो में हुआ। मुख्य संरक्षिका निम्मी अरोड़ा, फाउंडर डॉ मनीष सेंगर, डायरेक्टर राहुल कश्यप, कोरियोग्राफर शौर्य शर्मा और निर्णायकों फ़िल्म व टीवी एक्ट्रेस डॉ कल्पना रावत व सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट दीपांजलि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और पूजन के साथ शुरुआत करायी। अनिका ने शिव स्तुति पर शिव जी के वेश में बड़ा सुंदर प्रदर्शन किया। हाए गर्मी गीत पर बड़ी चुलबुली प्रस्तुति दिलप्रीत कौर की रही। शिवा नाथ ने रोबॉटिक्स और बॉलीवुड स्टाइल में मिक्स डांस किया। क्रिष्टि वर्मा ने राम चाहे लीला पर धमाकेदार प्रस्तुति में ख़ूब तालियां बजवाई।श्रीनिका तनेजा ने गोरे गोरे गालों पर, धानवी ने मईया यशोदा, संस्कार ने सेमी क्लासिकल, कोरस ने बॉलीवुड, श्रिया ने वेस्टर्स, अस्मिता गुप्ता ने वेस्टर्न, अध्यानवी गुप्ता ने सेमी क्लासिकल डांस प्रस्तुति देकर सेमी फाइनल में अपनी जगह बनाई। वहीं गायन की प्रतिभागी ज्योती ने आप की नज़रों ने समझा गाकर अगले राउंड के लिए क्वालीफाई किया। किड्स मॉडलिंग में 10 में से शाश्वत तनेजा, अध्यानवी, क्रिष्टि, अस्मिता और संस्कार ने अगले राउंड के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया। क्वालीफाई करने वाले प्रतिभागियों को आयोजकों और निर्णायकों ने पास कार्ड देकर प्रोत्साहित किया। फ़िल्म व टी वी एक्ट्रेस डॉ कल्पना रावत ने फिनाले में होने वाले विजेताओं को अपने टी और फिल्म्स के प्रोजेक्ट मौक़ा दिलाने की घोषणा की। दोनों निर्णायकों ने सभी प्रतिभागियों का सकारात्मक कमेंट्स देते हुए उत्साहवर्धन किया। दोनों निर्णायकों और ऑडिशन कन्वेनर शौर्य शर्मा को आयोजक संस्था इंडियन इवेंट सोल्यूशन्स की ओर से सम्मानित किया गया। कुल 60 प्रतिभागियों ने अपने हुनर की आजमाइश की। संस्थापक डॉ मनीष सेंगर ने सबके प्रति आभार जताते हुए बताया कि 2005 में निराला ऑडिटोरियम से शुरू किए गए संगीत महासंग्राम से बड़ी संख्या में अब तक उन्नाव और आस पास के टैलेंट्स संगीत, फ़िल्म व टीवी जगत में अपना भविष्य सुनिश्चित कर चुके हैं। चीफ पैट्रन निम्मी अरोड़ा और मॉडलिंग जज़ दीपांजलि ने उन्नाव और आस पास के जिलों के टैलेंट्स से ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस महा आयोजन में प्रतिभाग कर ख़िताब के लिए दावेदारी की अपील की। कोरियोग्राफर महेंद्र सिंह, राहुल सोनी आदि ने समन्वयन किया।

Taza Khabar