September 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

उन्नाव 12सितंबर 26* उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन के मेगा हेल्थ कैंप में डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

उन्नाव 12सितंबर 26* उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन के मेगा हेल्थ कैंप में डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

उन्नाव 12सितंबर 26* उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन के मेगा हेल्थ कैंप में डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

उन्नाव। उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन के तत्वावधान में शनिवार को भव्य मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन डी बी पैलेस, शुक्लागंज में किया गया। शिविर में डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने पंजीकरण कर विभिन्न स्वास्थ्य जांचों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श का लाभ उठाया।

कैंप में मेदांता हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम ने पीएफटी, बीएमडी, शुगर एवं रक्तचाप (बीपी) आदि की जांच की तथा फिजिशियन डॉ अमित शांडिल्य ने मरीजों को चिकित्सीय परामर्श दिया। वहीं प्रकाश आई हॉस्पिटल की टीम ने आंख, नाक, कान एवं गले की जांच की। इस दौरान जरूरतमंद 30 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए तथा 7 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।

इसी क्रम में डॉ जितेंद्र यादव के नेतृत्व में रामराज हैनीमैन होमियोपेथिक की टीम ने बड़ी संख्या में मरीजों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रद्धा दीक्षित ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देने के साथ आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराईं। अपूर्वा पैथोलॉजी की टीम ने बीपी, शुगर एवं हीमोग्लोबिन सहित विभिन्न जांचें कीं।

मुख्य अतिथि सदर विधायक पंकज गुप्ता ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा समाज के उत्थान एवं जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप पांडेय ने इस मेगा हेल्थ कैंप को शुक्लागंज वासियों के लिए एक उपयोगी और सराहनीय पहल बताया। नगर पालिका, उन्नाव अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्र भानू ने इस मेगा कैंप को देखते ही इसे जनहितकारी बताते हुए कहा कि मेदांता अस्पताल के विशेषज्ञों के साथ होम्योपैथीवरिष्ठ तथा आंख, नाक, कान, गला सभी की जांच निःशुल्क होना लोगों के लिए उपहार स्वरूप है। सपा नेता वीरेंद्र शुक्ल ने कहां इस तरह के कैंप कमजोर वर्ग को मजबूत बनाए रखने की कड़ी में अति सराहनीय है। नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी ने इस तरह के कैंपों के आयोजन को कमजोर एवं अशक्त वर्ग की आवश्यकता बताया।

व्यापार संगठन के अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि चिकित्सा शिविर का उद्देश्य ऐसे लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है, जो आर्थिक तंगी, शारीरिक अशक्तता या समय के अभाव के कारण बड़े अस्पतालों तक नहीं पहुंच पाते।

संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ मनीष सेंगर ने बताया कि शिविर में डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया। इनमें 77 लोगों की आंखों की जांच, 52 लोगों की नाक, कान एवं गले की जांच, 88 लोगों की शुगर जांच, 54 लोगों का रक्तचाप तथा 36 लोगों का हीमोग्लोबिन परीक्षण किया गया। साथ ही 30 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए और 7 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ मनीष सेंगर एवं लक्ष्य निगम ने किया

शिविर के सफल आयोजन में चिकित्सकों, तकनीशियनों, स्वयंसेवकों एवं संस्थान के पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उपस्थित लोगों ने इस जनहितकारी पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर व्यापार मंडल महामंत्री विशाल गुप्ता, अभ्युदय सेवा संस्थान अध्यक्ष डॉ प्रभात सिन्हा, व्यापार मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित निगम लोली, उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, उपाध्यक्ष अमन सिंह सेंगर,सभासद अशोक सविता, अभिषेक शुक्ल, नामित सभासद धीरज सिंह, मनीष गुप्ता, विदित मिश्रा, संजय एडी, राहुल कश्यप आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे

Taza Khabar