June 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

उन्नाव ६ जून २०२६ * राज्य ललित कला अकादमी द्वारा शुरू हुई पेंटिंग की कार्यशाला, इंडियन इवेंट सॉल्यूशन्स के संयोजन में सिखाया जा रहा चित्रकला का हुनर

उन्नाव  * राज्य ललित कला अकादमी, लखनऊ और स्थानीय संस्था इंडियन इवेंट सॉल्यूशन्स के संयुक्त तत्वावधान में पेंटिंग व चित्रकला आधारित 20 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, कॉलेज रोड स्थित सी टेक बिल्डिंग में हुआ। अभ्युदय सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ प्रभात सिन्हा, कार्यशाला संयोजक डॉ मनीष सिंह सेंगर, पुलिस परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी डॉ आशीष श्रीवास्तव, प्रशिक्षिका इंदु कनौजिया, समाजसेवी मनोज अवस्थी, समन्वयक राहुल कश्यप, राम सुमेर कनौजिया, संगीत शिक्षक विशाल यादव, नृत्य निर्देशक कामना तोलानी व महेंद्र सिंह ने माँ वीणापाणि का पूजन व दीप प्रज्ज्वलन कर ग्रीष्मकालीन कार्यशाला की शुरुआत करायी। इस अवसर पर संयोजक मनीष सिंह सेंगर ने अतिथियों और प्रतिभागियों का अभिनंदन करते हुए प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संरक्षण में राज्य ललित कला अकादमी द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों में आयोजित की जा रही बहुआयामी ग्रीष्मकालीन पेंटिंग कार्यशालाओं की जानकारी देते हुए कहा कि दो समूहों में प्रतिभागियों का पंजीकरण किया जा रहा है जिसमे 10 से 17 वर्ष और 18 व ऊपर के प्रतिभागी उक्त कला को सीख कर भविष्य की राह में आगे बढ़ सकते है। प्रशिक्षिका इंदु कनौजिया ने बताया कि आर्ट पेपर, कैनवास, मिट्टी के पात्रों, कपड़े तथा अनुपयोगी चीजों पर विभिन रंगों द्वारा प्रतिभागियों को चित्रकारी सिखाई जाएगी। पहले दिन से ही प्रतिभागियों में चित्रकारी का ज्ञान लेने के प्रति जिज्ञासा दिखी और मूलभूत ज्ञान के साथ रंगों व बेस के आपसी तालमेल के बारे में बताया गया।

Taza Khabar