उदयपुर11जुलाई*सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं–डाक्टर परमार
नयागांव,11जुलाई । विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर दयाराम परमार ने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचा कर उन्हें लाभान्वित करने की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की है ।
डाक्टर परमार आज पंचायत समिति नयागांव के सभागार में आयोजित राज्य सरकार के कृषि बजट 2022-23 ब्लाक स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला में मुख्य अतिथि के पद से बोल रहे थे । उन्होंने ने कहा कि राज्य सरकार ने कृषकों की आय बढ़ाने के लिए इस वर्ष क़ृषि का अलग बजट की घोषणा की है । उन्होंने कृषकों से आग्रह किया कि वे खेती में नमी तकनीकी अपनाकर उत्पादन बढ़ा कर अपनी आय बढ़ाने ।
डाक्टर परमार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कृषि की उन्नत तकनीक अपनाने व उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि कर आमदनी बढ़ाने के लिए राज्य योजनाऐं संचालित की जा रही हैं ।इन लाभकारी योजनाओं की जानकारी कृषकों तक पहुंचा कर उन्हें लाभान्वित करें ।
इससे पूर्व सहायक निदेशक कृषि उदयपुर ओम प्रकाश बैरवा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्होंने ने कृषि कार्यशाला की विस्तार से जानकारी देते हुए अनुदानित योजना की विस्तृत दी, इसमें तारबंदी ,पाईप लाईन, फव्वारा ट्रीप,कृषि यंत्र आदि पर कृषि बजट में अनुदान की बढ़ोतरी की गई है कि जानकारी दी गई ।
उपखण्ड अधिकारी खेरवाड़ा पुजा मीणा ने कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हर पंचायत स्तर पर होना चाहिए जिससे हर व्यक्ति तक इसकी जानकारी मिल सके ।
कार्यशाला के विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति नयागांव की प्रधान कमला देवी परमार, तहसीलदार शिवराम पटेल थे । कार्यशाला को प्रधान कमला देवी परमार, विकास अधिकारी शंकरलाल मेघवाल ने भी सम्बोधित किया ।
इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य पन्नालाल परमार, ब्लाक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा प्रवक्ता गणेश मीणा, महासचिव मोहनलाल औदिच्य, ब्लाक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष धर्मिचन्द पाण्डोर,पंचायत समिति सदस्य नाथी देवी,मणी देवी, रमेश, ललित, सरपंच लिम्बाराम गरासिया,रमण लाल भगोरा, कल्पेश डामोर, प्रदीप, इन्दिरा देवी,पीना देवी,रीना देवी, दूर्गा देवी भगोरा, ईश्वर लाल डामोर, बिन्दु गरासिया, कृषि प्रभारी लक्ष्मण लाल भगोरा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अयोध्या13मई26*। डॉ. फातिमा हसन रिज़वी एक ऐसा नाम, जिसे गरीबों की उम्मीद के रूप में याद किया जा रहा
कानपुर नगर13मई26*किसानों में आक्रोश, भूमि अधिग्रहण पर बड़े विद्रोह की आशंका*
लखनऊ13मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*