उदयपुर08मई*गोदावरी बांध की मरम्मत के लिए पांच लाख चालीस हजार रुपए का प्रस्ताव प्राप्त हुआ
खेरवाड़ा, 8 अप्रैल । उदयपुर जिले के उपखण्ड खेरवाड़ा के गोदावरी बांध के मरम्मत कार्य के लिए सिंचाई विभाग ने विधायक डॉ दयाराम परमार के निर्देशानुसार पांच लाख चालीस हजार रुपए का प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत कर दिया है ।
उल्लेखनीय है कि 22 फरवरी,2022 को विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर दयाराम परमार ने सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियन्ता उदयपुर नानूराम रोत को को साथ लेकर गोदावरी बांध का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान पाया कि बांध की मुख्य पाल के अन्दर दरारें पड़ गई हैं तथा
बांध से पानी का रिसाव हो रहा उसे रोकने के लिए मरम्मत कार्य का तखमीना बना कर भिजवाने के निर्देश दिए थे । अब पांच लाख चालीस हजार रुपए का प्रस्ताव प्राप्त हो गया है । विधायक डॉ दयाराम परमार ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा से पूर्व बांध के मरम्मत कार्य पूर्ण करें ।

More Stories
भागलपुर23अगस्त26*श्रावणी मेला 2026 : धांधी बेलारी महा शिविर में शिव भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु,
रायबरेली23अगस्त26*रायबरेली को 879 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री*
पूर्णिया23अगस्त26*कसबा में पहली बार महिला आयोग का ऐतिहासिक जनता दरबार