July 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

उत्तर प्रदेश30जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें...................*

उत्तर प्रदेश30जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

उत्तर प्रदेश30जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ, सीएम योगी ने श्रावण मास पर किया पोस्ट, भगवान शिव की आराधना का पर्व- सीएम, उपासना को समर्पित पावन श्रावण मास-CM, श्रावण मास आज से प्रारंभ हो रहा है- CM, ‘आत्मिक उन्नयन, संयम, साधना का अवसर’, सभी भोले भक्तों का हार्दिक अभिनंदन- CM, सभी कांवड़ियों का हार्दिक अभिनंदन- सीएम, महादेव सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें-CM, सभी के जीवन में पुण्य का संचार हो-CM

➡लखनऊ, 3 अगस्त से विधानमंडल का मानसून सत्र, 4 अगस्त को अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा, 4 अगस्त को 12.20 बजे पेश होगा अनुपूरक बजट, अनुपूरक बजट में कुछ नई घोषणा हो सकती है, 6 अगस्त को अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा, संभल हिंसा की जांच रिपोर्ट भी रखी जाएगी

➡बागपत, संदिग्ध हालत में गर्भवती महिला की मौत, बीमारी से जताई जा रही मौत की आशंका, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, दोघट थाना क्षेत्र के गांगनौली का मामला

➡देहरादून, नंदा की चौकी पुल का एप्रोच रोड धंसा, पुल का एप्रोच रोड 16 दिन में ही धंसा, 16 करोड़ की लागत से बना था पुल, भारी बारिश के बाद धंसी एप्रोच रोड, रोड धंसने से स्थानीय लोगों में आक्रोश, सीएम धामी ने जांच के दिए आदेश, 3 दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश, अधिकारियों,ठेकेदार से मांगा स्पष्टीकरण, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- सीएम, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी-CM

➡बाराबंकी, LLB पास युवक ने शादी छोड़ चुनी समाज सेवा, राहुल खान 16 साल से चला रहे स्वच्छता अभियान, शादी छोड़ गांव को मॉडल बनाने का लिया संकल्प, साइकिल बनी ‘स्वच्छ भारत जागरूकता रथ’, साइकिल से गांव-गांव पहुंचा रहे स्वच्छता का संदेश, धूप-बारिश से बचाव के लिए साइकिल पर बनाई छत, गंदगी दिखते ही सफाई में जुट जाते हैं राहुल, फतेहपुर ब्लॉक के बसेरा गांव के रहने वाले हैं राहुल

➡मेरठ, प्रेमिका को 3 गोलियां मार खुद सुसाइड किया, प्रेमी आदित्य की मौत,छात्रा अस्पताल में भर्ती, आदित्य प्रधान लॉरेंस गैंग का हथियार सप्लायर, कोरोना के दौरान इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, प्रेमिका को पता लगा आदित्य शातिर बदमाश, तबसे प्रेमिका ने प्रेमी आदित्य से बनाई थी दूरी, डेढ़ माह पहले ही आदित्य जेल से छूटा था, कल ट्यूशन से लौटते समय छात्रा को रोका था, शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर 3 गोलियां मारी, दूसरी पिस्टल से खुद को भी 2 गोली मार ली, पिछले 4 साल से आदित्य का प्रेम प्रसंग था, मेरठ के जोनल पार्क में सनसनीखेज घटना

➡सहारनपुर, HC के आदेश की अवहेलना का मामला, रजिस्ट्रार कानूनगो हरिओम पर कार्रवाई की तलवार, सदर तहसील में तैनात हैं हरिओम, HC के आदेश के अनुपालन में लापरवाही का आरोप, खसरा नंबर 25 की भूमि के नामांतरण का विवाद, 3 वारिसों की जगह एक नाम दर्ज करने का आरोप, डीएम ने कानूनगो से मांगा जवाब

➡बरेली, पत्नी से विवाद के बाद पति ने आत्महत्या की, पत्नी से विवाद के बाद खुद को लगाई आग,मौत, इलाज के दौरान अब्दुल की अस्पताल में मौत, आग लगाकर भागने का वीडियो हुआ था वायरल, फतेगंज पश्चमी क्षेत्र के अंसारी मोहल्ले की घटना

➡लखनऊ, 4 हत्याओं के दोषी की उम्रकैद सजा बरकरार, 2009 में हरदोई में परिवार के 4 लोगों की हत्या, हाईकोर्ट ने निचली कोर्ट का फैसला बरकरार रखा, चारों की गला घोंट कर हत्या की गई थी

➡लखनऊ, इंदिरा नहर में मिला शव, नगराम के समेसी में शव मिलने से सनसनी, सूचना के बाद नहीं पहुंची नगराम पुलिस

➡दिल्ली, नीट पेपर लीक मामला, FTC कोर्ट में दस्तावेज नहीं दे सकी CBI, अब 3 अगस्त को होगी अगली सुनवाई, दस्तावेज उपलब्ध न कराने के कारण देरी, 3 दिन में दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश

➡मुजफ्फरनगर, सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन, युवक ने अवैध तमंचे के साथ फोटो डाला, नई मंडी के मखियाली का बताया जा रहा युवक, मुजफ्फरनगर की नई मंडी क्षेत्र का मामला

➡अयोध्या, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामला, नए सिरे से होगी जांच, नई SIT की बैठक, नई बनी SIT ने वर्चुअल बैठक की, ट्रस्ट, बैंक कर्मियों की भूमिका पर चर्चा, जुटाए गए साक्ष्यों के बारे में जानकारी ली

➡दिल्ली, रोहिणी में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, हथियार के साथ 2 शूटर गिरफ्तार, हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़ा शूटर अरेस्ट, जबकि दूसरा नाबालिग बताया जा रहा, दोनों शूटरों के पास से 2 पिस्टल बरामद, जोगिंदर डबास हत्याकांड में भी थे शामिल

➡देहरादून, उत्तराखंड परिवहन निगम की नई पहल, नोएडा-गुड़गांव रूट पर जल्द शुरू होगी बस सेवा, नौकरीपेशा लोगों की सुविधा को देखते हुए फैसला, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने दी जानकारी, नोएडा और गुड़गांव जाने वालों को मिलेगा सीधा लाभ

➡बागपत, दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर हादसा, कार केलों से भरी खड़े ट्रक में घुसी, हादसे में 2 युवकों की मौत, 4 घायल, बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा

➡कौशाम्बी, सड़क पर नहीं जल निकासी का साधन, साधन नहीं होने से सड़क पर भरा गंदा पानी, जलभराव से लोगों की बढ़ी मुश्किलें, गंदा पानी से बढ़ा बीमारियों का खतरा, नेवादा ब्लॉक के पुरखास गांव का मामला

➡फतेहपुर, स्कूल में प्रदर्शन के बाद 10वीं की छात्रा लापता, सर्वोदय कॉलेज की छात्राओं ने प्रदर्शन किया था, किशनपुर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया, स्कूल में समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया था, प्रदर्शन के बाद घर लौटते समय लापता हुई छात्रा

————————————————————————————

Taza Khabar