July 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

उत्तर प्रदेश29जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें...................*

उत्तर प्रदेश29जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

उत्तर प्रदेश29जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ, 4 वकीलों की जिला कोर्ट में एंट्री पर रोक, हाईकोर्ट ने चारों की संपत्ति का हिसाब मांगा, वादकारी से मारपीट मामले में हाईकोर्ट सख्त, सौरभ वर्मा, हर्षित पांडेय, यश पांडेय पर सख्ती, वकील अभय प्रताप वर्मा की एंट्री पर भी रोक, वकीलों की पृष्ठभूमि की जांच आईबी करेगी, मामले की सुनवाई 24 अगस्त को होगी

➡लखनऊ, नाराज होकर थाने की बिजली काटने का मामला, चालान से नाराज संविदाकर्मियों ने काटी थी बिजली, लेसा ने दो संविदा कर्मचारियों को किया निलंबित, संविदाकर्मी अमरेंद्र, दीपक के निलंबन के दिए निर्देश, ठेका एजेंसी टीऐंडएम को कार्रवाई के लिए भेजा पत्र, नगराम उपकेंद्र से जुड़े संविदाकर्मियों पर गिरी गाज, पुलिस ने चेकिंग में काटा था संविदाकर्मी का चालान

➡लखनऊ, कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे में दरार का मामला, मामले में एनएचएआई ने की बड़ी कार्रवाई, निर्माणकारी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर पर कार्रवाई, प्रोजेक्ट मैनेजर समेत 3 अधिकारी प्रोजेक्ट से हटाए गए, तीनों अधिकारियों पर दो साल तक का प्रतिबंध, सड़क परिवहन मंत्रालय की परियोजनाओं से दूर रहेंगे, NHAI, SAIDCL की परियोजनाओं में भाग लेने पर प्रतिबंध

➡लखनऊ, UP में सीज वाहन अब डंपिंग ग्राउंड पर रहेंगे, UP में परिवहन विभाग का पहला डंपिंग ग्राउंड, लखनऊ के अहिमामऊ में हो रहा तैयार ग्राउंड, करीब चार बीघा क्षेत्र में बन रहा है डंपिंग ग्राउंड, 500 छोटे-बड़े वाहन खड़े करने की क्षमता होगी, बिजली कनेक्शन मिलते ही संचालन शुरू होगा, परिसर में कार्यालय, पुलिस पोस्ट की व्यवस्था, परिसर में कंप्यूटरीकृत रिकॉर्ड की भी व्यवस्था, चालकों के लिए शौचालय, भोजन बनाने की सुविधा

➡लखनऊ, झोलाछाप पशु चिकित्सकों पर होगी सख्त कार्रवाई, जिलों के DM को अभियान चलाने के निर्देश जारी, डिग्री, ट्रेनिंग बिना इलाज करने वालों पर FIR होगी, ADM,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की टीमें करेंगी जांच, पशुपालन विभाग जिलों में विशेष अभियान चलाएगा

➡हरदोई, करोड़पति प्रॉपर्टी डीलर के बेटे, पत्नी की मौत, बेटे ने फांसी लगाई, आहत मां ने भी दी जान, अज्ञात कारणों से 17 वर्षीय बेटे ने फांसी लगाई, आहत हुई मां ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, प्रॉपर्टी डीलर रामप्रकाश गुप्ता के घर में कोहराम, रामप्रकाश के बड़े बेटे ने भी आत्महत्या की थी, बड़े बेटे ने खुद को गोली मारकर की थी खुदकुशी, कोतवाली देहात के पिहानी रोड की दर्दनाक घटना

➡कन्नौज, पुलिस की मोबाइल चोर गिरोह से मुठभेड़, मुठभेड़ में एक बदमाश, एक सिपाही घायल, पुलिस की जीप भी फायरिंग में क्षतिग्रस्त, घायल सहित तीन शातिर बदमाश अरेस्ट, बड़े प्रदर्शनों में भी चोरी करते थे मोबाइल, आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे लिंक रोड पर मुठभेड़, सौरिख में मुठभेड़, 20 लाख के 37 फोन रिकवर

➡गाजियाबाद, गाजियाबाद में बड़ा हादसा, 3 की मौत, ट्रक और पिकअप के बीच भीषण भिड़ंत, तीन लोगों की मौत, कई अन्य घायल, पिकअप सवार लोग हरिद्वार जा रहे थे, नई पिकअप खरीदकर जा रहे थे हरिद्वार, ट्रक ड्राइवर, कंडक्टर पुलिस हिरासत में, निवाड़ी थाना के गंगनहर मार्ग की घटना

➡अयोध्या, राम मंदिर ट्रस्ट में सचिव का नया पद सृजित, मंदिर ट्रस्ट के पहले सचिव बने जगदीश आफले, 2 सितंबर की बैठक में हो सकती है घोषणा, 2021 से मंदिर में काम कर रहे हैं जगदीश, भैया जी जोशी और गोविंद देवगिरी के करीबी

➡ललितपुर, सड़क हादसे में हुई थी पिता-पुत्र की मौत, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को रौंदा, चौकी में खड़े डंपर को पुलिस ने बदल दिया, डंपर पर हुई FIR में गलत नंबर डाल दिया, टक्कर मारने वाला डंपर UP 94T 1850, FIR में दर्शाने वाला डंपर UP 94T 3080, जखोरा थाना क्षेत्र बांसी चौकी का मामला

➡पीलीभीत, दिनदहाड़े शिक्षक के घर से लाखों की चोरी, 4 सोने की चूड़ी, 2 नेकलेस चोरी का आरोप, चेन, 4 अंगूठी, 7 जोड़ी चांदी की पायल चोरी, पति, पत्नी के स्कूल जाने के बाद चोरी हुई, आरोपियों की तलाश में एसपी ने टीमें बनाईं, शहर कोतवाली के संजय रॉयल पार्क का मामला

➡दिल्ली, राज्यसभा में कांग्रेस का स्थगन प्रस्ताव नोटिस, राम मंदिर ट्रस्ट के खातों की ऑडिट की मांग, खातों और कामकाज की स्वतंत्र ऑडिट की मांग, कांग्रेस सांसद नासिर हुसैन ने चर्चा की मांग की.

Taza Khabar