उत्तर प्रदेश2अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡ लखनऊ: यौन शोषण मामले में दारोगा सस्पेंड और हिरासत में लिया गया है। केस की विवेचना के दौरान यौन शोषण का आरोप लगा है। आशियाना थाने के SSI धर्मवीर शाही पर बड़ा आरोप लगा है। पीड़िता ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। दारोगा और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दारोगा को निलंबित कर हिरासत में लिया गया है। पीड़िता ने तीनों पर कार से कुचलने की कोशिश का भी आरोप लगाया है।
➡ लखनऊ: मलिहाबाद तहसील के पेशकार पर गंभीर आरोप लगे हैं। पेशकार गंगा प्रसाद मौर्य के खिलाफ DM विशाख जी को शिकायत ज्ञापन सौंपा गया है। सम्पूर्ण समाधान दिवस में पेशकार का मामला उठा। स्थानीय प्रभाव के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है। वादियों के साथ पक्षपात और राजस्व वादों में हस्तक्षेप की शिकायत की गई है।
➡ लखनऊ: अवैध देसी शराब बिक्री का आरोप लगा है। निर्धारित समय सीमा के उल्लंघन की शिकायत की गई है। दुकान मालिक प्रतीक जैसवाल पर आरोप लगाए गए हैं। रात करीब 12 बजे शराब बिक्री का आरोप है। लोगों ने दारोगा पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। मामला मड़ियांव थाना क्षेत्र का है।
➡ लखनऊ: महिला हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। प्रेम प्रसंग में बाधक बनी पत्नी की हत्या का आरोप है। पति समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मां, कथित प्रेमिका और अन्य लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। मामला रहीमाबाद थाना क्षेत्र का है।
➡ लखनऊ: विजिलेंस कार्रवाई में LDA के भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। LDA JE ने जनसुनवाई पोर्टल को रिश्वत का हथियार बना लिया था। घूस लेते गिरफ्तार LDA JE दिनेश वर्मा से खुलासा हुआ है। आरोप है कि खुद शिकायत कराकर वसूली का काम शुरू हो जाता था। LDA VC ने शिकायतकर्ताओं की सूची शासन को भेजी है। एक साल में सिर्फ 28 लोगों ने 2114 शिकायतें दर्ज कराई हैं। सूत्रों के मुताबिक इन्हीं लोगों से LDA अधिकारी शिकायत करवाते हैं।
➡ हापुड़: मकान को लेकर दो पक्षों में बवाल का मामला सामने आया है। न्याय के लिए भटक रही विधवा धरने पर बैठ गई। बीच सड़क पर विधवा महिला ने हंगामा किया। समाधान दिवस में भी न्याय नहीं मिलने का आरोप लगाया है। एक दिन पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। मामला थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र का है।
➡ झांसी: नगर पालिका अध्यक्ष शशि श्रीवास के बेटों पर FIR दर्ज हुई है। बेटे आयुष, प्रिंस समेत 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप है। पीड़ित से 50 हजार रुपये मांगने और पेट्रोल छिड़ककर जलाने की कोशिश का आरोप लगाया गया है। हत्या के प्रयास का भी मामला दर्ज हुआ है। मामला मऊरानीपुर थाना क्षेत्र का है।
➡ अमरोहा: प्रेमी ने 48 वर्षीय प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। महिला पति को छोड़कर बेटी और दामाद के साथ रहती थी। महिला शमा के हत्यारे नुरूद्दीन को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। विवाद के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जोया का है।
➡ आगरा: गर्लफ्रेंड को छोड़कर वाहन चोर पुलिस से बचकर भाग गया। पुलिस ने लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डौकी में घेराबंदी की थी। घेराबंदी के दौरान आरोपी कार छोड़कर फरार हो गया। कार में मौजूद गर्लफ्रेंड को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस को अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग पर शक है। आरोपी के साथी दूसरी कार से फरार हो गए। युवती ने खुद को मामले से अनजान बताया। लखनऊ में दबिश के लिए पुलिस टीम रवाना हुई है।
➡ संभल: लेखपाल सोनू कुमार का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में लेखपाल रुपये गिनते नजर आ रहे हैं। DM ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। लेखपाल सोनू को निलंबित कर दिया गया है। जमीन के पट्टों को लेकर रिश्वत लेने का आरोप है। लेखपाल संभल तहसील क्षेत्र में तैनात हैं।
➡ कन्नौज: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ है। मरीज लेकर जा रही एम्बुलेंस ट्रक से टकरा गई। हादसे में एम्बुलेंस चालक की मौके पर मौत हो गई। एम्बुलेंस में सवार अन्य पांच लोग घायल हुए हैं। सभी दिल्ली से मरीज लेकर बनारस जा रहे थे। घटना तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक्सप्रेसवे की है।
➡ देवरिया: बरियारपुर नगर पंचायत में भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। पहले बन चुकी सड़क का फिर टेंडर निकाल दिया गया। CC सड़क पर दोबारा 7.66 लाख रुपये का टेंडर निकाला गया। DM ने जांच के आदेश दिए हैं। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामला नगर पंचायत बरियारपुर के वार्ड-1 का है।
➡ कानपुर: पुलिस ने लापता व्यापारी का लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया। व्यापारी देवेश शुक्ला को अज्ञात मानकर अंतिम संस्कार किया गया। देवेश 2 जुलाई से लापता थे। पनकी पुलिस को वह घायल अवस्था में मिले थे। लावारिस में इलाज और लावारिस में अंतिम संस्कार किया गया। पनकी और सचेंडी पुलिस ने एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाली। परिवार ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
➡ रायबरेली: ओई गांव में ASI की जांच तीसरे दिन भी जारी है। एएसआई की 7 सदस्यीय टीम सुरंग में उतरी। प्राचीन टीले का टीम ने गहन निरीक्षण किया। टीले से मिले ऐतिहासिक अवशेष कब्जे में लिए गए हैं। 1985 से सुरक्षित रखे अवशेषों की दोबारा जांच की जा रही है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और क्षेत्र सील किया गया है।
➡ ललितपुर: ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस टीम गुमशुदा महिला को बरामद कर ले जा रही थी। महिला के बयान दर्ज कराने जाते समय हमला हुआ। महिला पुलिस सहित अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 11 नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामला जखौरा थाना क्षेत्र के वादीवार गांव का है।
➡ अमरोहा: पुलिस मुठभेड़ में दो गोकश गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हुए। दो तमंचे, पशु काटने के औजार और रस्सी बरामद हुई है। मुठभेड़ थाना डिडौली क्षेत्र में हुई।
➡ आगरा: गैंगरेप और मानव तस्करी मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाया है। दो दोषियों को 20-20 साल की सजा सुनाई गई है। 12 साल बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया है। दोनों पर 56-56 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। महिला को बेचने और बंधक बनाकर गैंगरेप का आरोप था। मुकदमा 2014 में जगनेर थाने में दर्ज हुआ था।
➡ संभल: विद्युत विभाग और जनप्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई। मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि प्रचार नहीं किया जाता है। उन्होंने बिजली विभाग पर प्रचार न करने का आरोप लगाया। मंत्री ने कहा कि सरकार सभी विधानसभाओं में करोड़ों रुपये दे रही है। बजट खर्च होता है लेकिन विभाग प्रचार नहीं कराता। सरकार का काम जनता तक पहुंचना चाहिए।
➡ चमोली: किमाना गांव में बारिश का कहर फिर बरपा है। भारी मलबा आने से गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने रातभर जागकर खुद को सतर्क रखा। खतरे के बीच ग्रामीण सुरक्षित स्थानों की ओर गए। समय रहते बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई। राजस्व और विभागीय टीम ने मौके का निरीक्षण किया। बद्रीनाथ विधायक ने शनिवार को गांव का दौरा किया था।
➡ रुड़की: कांवड़िए से मारपीट मामले में कार्रवाई हुई है। वाहन क्षतिग्रस्त करने वालों पर केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी राजा उर्फ राजेश गिरफ्तार हुआ है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िए की कार से कांवड़ खंडित हुई थी। गोल्डन ढाबा फ्लाईओवर के पास हादसा हुआ। गुस्साए कांवड़ियों ने कार चालक से मारपीट की और अल्टो कार क्षतिग्रस्त कर दी। हंगामे में राजा ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। मामला मंगलौर कोतवाली क्षेत्र का है।
➡ टिहरी: टिहरी में मेडिकल कॉलेज स्थापना की कवायद तेज हो गई है। सीएम धामी से मंत्री सुबोध उनियाल और विधायक किशोर उपाध्याय ने मुलाकात की। मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर जोर दिया।
➡ दिल्ली: दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 4:14 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता 2.9 रिक्टर स्केल दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र 8 किलोमीटर की गहराई में था। कई इलाकों में हल्के झटके महसूस किए गए।
➡ दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय बॉक्सरों का शानदार प्रदर्शन जारी है। 9 घंटे में भारत ने 7 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल जीते हैं। प्रीति पवार, जैस्मीन लंबोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घांघस, अरुंधति चौधरी, सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल ने गोल्ड मेडल जीता। लवलीना बोरगोहेन, जादुमणि सिंह और नरेंद्र बेरवाल ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। अन्य खेलों में सोमन राणा ने गोल्ड, शुभम जुयाल और प्रवीण चित्रवेल ने सिल्वर जीता। भारत ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 8 कांस्य मेडल जीते हैं।
➡ ग्लासगो: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने गोल्डन पंच लगाया है। एक दिन में 7 मुक्केबाजों ने गोल्ड मेडल जीता। बॉक्सिंग में भारत ने 3 सिल्वर मेडल भी जीते। पैरा शॉटपुट में भी गोल्ड मिला और एक दिन में 8 गोल्ड आए। मुक्केबाजी के 7 गोल्ड में से 5 महिलाओं ने जीते हैं। जैस्मिन लंबोरिया, प्रीति पवार, प्रिया घांघस, साक्षी चौधरी और अरुंधति चौधरी ने गोल्ड जीता। पुरुषों में सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल ने गोल्ड मेडल जीता। लवलीना बोरगोहेन, जादुमणि सिंह और नरेंद्र बेरवाल ने सिल्वर मेडल हासिल किया। पैरा शॉटपुट में सोमन राणा ने भी गोल्ड जीता।
—————————————————————

More Stories
बागपत2अगस्त26*कबड्डी खिलाड़ी मोनू की आज शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
लखनऊ2अगस्त26*बिजली समाधान योजना अंतर्गत 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक प्रदेशभर में विशेष समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं।
नई दिल्ली*रविवार, 02 अगस्त 2026 पर यूपीआजतक न्यूज चैनल के मुख्य समाचार*