उत्तर प्रदेश17मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡ लखनऊ- आज अनुदेशक सम्मान समारोह में शामिल होंगे CM, लोकभवन में शाम 4 बजे अनुदेशक सम्मान कार्यक्रम, डिप्टी CM केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक भी रहेंगे मौजूद, कार्यक्रम में सीएम योगी चेक का भी करेंगे वितरण
➡ लखनऊ- लखनऊ विश्वविद्यालय का प्रोफेसर गिरफ्तार, पूछताछ के बाद हसनगंज पुलिस की कार्रवाई, प्रोफेसर परमजीत सिंह गिरफ्तार, जेल भेजा गया, जूलॉजी डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर है आरोपी, ऑडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुआ था केस, हसनगंज थाने में प्रोफेसर के खिलाफ केस दर्ज, मामले को लेकर विश्वविद्यालय में भी चर्चा तेज
➡ सुल्तानपुर- मंत्री ओम प्रकाश राजभर का आगमन आज, अंशकालिक अनुदेशकों का सम्मान कार्यक्रम, कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन, कार्यक्रम में बाद लखनऊ के लिए होंगे रवाना
➡ बलरामपुर- व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या का मामला, हत्या के 24 घंटे के अंदर 4 आरोपी अऱेस्ट, सिर पर चैन स्पॉकेट मारकर की थी हत्या, शादी समारोह में विवाद के दौरान हुआ था हमला, थाना सादुल्लाह नगर क्षेत्र का मामला
➡ हापुड़- एटीएम के बाहर से लूट का मामला, कई लोगों से हुई थी मारपीट, पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी, हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡ हापुड़- अतुल हत्याकांड का मामला, 3 हत्यारों से हुई पुलिस की मुठभेड़, पुलिस ने 3 हत्यारों को अरेस्ट किया, जमीनी विवाद में की गई थी हत्या, हत्यारों ने अतुल को गोली मारकर की हत्या, मुठभेड़ के बाद हत्यारों से पूछताछ जारी, थाना पिलखुआ क्षेत्र में हुई मुठभेड़
➡ अलीगढ़- अस्पताल में रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, पकड़े जाने के बाद चोर ने दी धमकी, खुद का गला काटने की धमकी दी, सिक्योरिटी गार्ड, पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, बन्नादेवी थाना क्षेत्र के अस्पताल का मामला
➡ हापुड़- RLD का कार्यकर्ता सम्मेलन आज, राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी होंगे शामिल, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार भी होंगे शामिल, हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड के पास होगा कार्यक्रम
➡ हापुड़- सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर को धमकी मिली, अज्ञात बदमाश ने कॉल कर दी धमकी, आनंद को गोली मारकर उडाने की धमकी, धमकी मिलने के बाद से दहशत में परिवार, पुलिस से की गई मामले की शिकायत, गढ़ कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
➡ बहराइच- बहराइच में शादी वाले घर में चोरी, दीवार फांदकर घर में घुसे दो चोर, कमरे से बक्सा, बैग ले जाते दिखे चोर, आहट पाकर महिलाओं ने मचाया शोर, शोर सुनकर मौके से भागे दोनों आरोपी, पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद, नानपारा कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡ हापुड़- व्यापारी के साथ धोखाधड़ी की बड़ी वारदात, धोखाधड़ी कर 10.50 लाख रुपए की ठगी, कांटे पर गाड़ियों क़े वजन में हुई धोखाधड़ी, गाड़ी में माल ज्यादा भरकर कम दिखाया, सत्यम, अदनान और कई अज्ञात पर केस दर्ज, थाना धौलाना में दर्ज हुई FIR, जांच शुरू
➡ हापुड़- बहन क़े घर आये युवक से मारपीट, बहन क़े जेठ और ससुर ने की मारपीट, पुलिस ने विक्की, प्रेमचंद पर दर्ज की FIR, नगर कोतवाली क्षेत्र क़े बैंक कॉलोनी का मामला
➡ मुज़फ्फरनगर- मुजफ्फरनगर पुलिस, बदमाशों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में बदमाश आबिद गोली लगने से घायल, फायरिंग कर भागने का कर रहा था प्रयास, बदमाश आबिद पर 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज, कब्जे से तमंचा कारतूस व बाइक भी बरामद, थाना तितावी क्षेत्र के जंगल में हुई मुठभेड़
➡ इटावा- दुष्कर्म आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, आरोपी ने मासूम से किया था दुष्कर्म, आम का लालच देकर किया था दुष्कर्म, छोटे भाई ने परिजनों को दी जानकारी, ग्रामीणों ने आरोपी नितिन को पुलिस को सौंपा, साक्ष्य जुटाने ले जाते नितिन ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में लगी गोली, इटावा के थाना बढ़पुरा क्षेत्र का मामला
➡ झांसी- शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, कई इलाकों में ताबड़तोड़ दबिश देकर की कार्रवाई, 165 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामद, मौके पर 400 किलो लहन नष्ट किया, गुमनावारा, करगुआ समेत कई गांवों में की कार्रवाई, आबकारी अधिनियम के तहत 3 अभियोग दर्ज
➡ हापुड़- दो घरों में चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की नगदी, जेवरात ले गए चोर, घटना के बाद गांव में भारी भीड़ जमा, थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र का मामला
➡ रायबरेली- मां की बेरहमी का वीडियो वायरल, बेटे-बेटी को खंभे से बांधकर पीटा, मां विमला पर मारपीट के गंभीर आरोप, वायरल वीडियो में बच्चों की पिटाई कैद, वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुटी, सरेनी थाना क्षेत्र का मामला
➡ गोरखपुर- सीएम का गोरखपुर दौरे का आज तीसरा दिन, सीएम दौरे के तीसरे दिन करेंगे पूजा अर्चना, पूजा अर्चना के बाद जनता दर्शन कार्यक्रम, कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित, बीजेपी कार्यकर्ताओं को सीएम करेंगे संबोधित
————————————————————————————

More Stories
गाजियाबाद17मई26 *अपने घर के सपने को साकार करने का सुनहरा अवसर* ”
उत्तर प्रदेश17मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
हापुड़17मई26*पुलिसमुठ भेड़ की जबाबी फायरिंग में 03 बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार