उत्तराखंड24सितम्बर24*केंद्र सरकार ने उत्तराखंड पुलिस को बड़ी सौगात, थाने और पुलिस चौकियों के प्रशासनिक भवन का होगा निर्माण,
सागर मलिक
राज्य के पूंजी निवेश के लिए विशेष सहायता योजना (SASCI) 2024-25 के तहत उत्तराखंड पुलिस को केंद्र सरकार से एक महत्वपूर्ण सौगात प्राप्त हुई है। . मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों और उत्तराखंड शासन व पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रस्तुत औचित्यपूर्ण प्रस्ताव के परिणामस्वरूप, केंद्र सरकार ने 20 सितंबर 2024 को कुल ₹65.38 करोड़ की राशि स्वीकृत की है।
मा. मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा उत्तराखंड पुलिस की कार्यक्षमता और दक्षता को तकनीकी एवं आर्थिक रूप से सुसज्जित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी कड़ी में, केंद्र सरकार ने निम्नलिखित प्रमुख निर्माण परियोजनाओं के लिए यह राशि स्वीकृत की है:
. ₹28.09 करोड़ 156 आवासीय भवनों के निर्माण के लिए।
2. ₹37.29 करोड़ 6 पुलिस थानों और 14 पुलिस चौकियों के प्रशासनिक भवनों के निर्माण हेतु।
उत्तराखण्ड शासन एवं पुलिस मुख्यालय की सक्रिय भूमिका और समन्वय के परिणामस्वरूप इन महत्वपूर्ण निर्माण परियोजनाओं की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिससे निश्चित रूप से राज्य की कानून व्यवस्था मजबूत होगी एवम सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी। इन परियोजनाओं के तहत बनने वाले भवनों से पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, जिससे उनकी कार्यकुशलता और मनोबल में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इसका सकारात्मक प्रभाव जनहित में पुलिस सेवाओं की गुणवत्ता पर भी पड़ेगा।
मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप, उत्तराखंड शासन और पुलिस विभाग राज्य की सार्वजनिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बुनियादी ढांचे के इस महत्वपूर्ण निवेश के लिए केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। इस सहयोग से उत्तराखंड पुलिस को सशक्त और प्रभावी बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है।
More Stories
झांसी 05जुलाई25*में पूजा जाटव ने पहले पति पर ज!नलेवा हमला करवाया फ़िर जेल गई।
आगरा04जुलाई25विषय किसानो की गम्भीर समस्या के सदर्भ में –
शिमला05जुलाई25*16 की मौत, 246 सड़कें बंद…