October 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

इलाहाबाद28 अक्टूबर 26*हाईकोर्ट में भारी हंगामे की खबर, जज की अदालत में तोड़फोड़ का आरोप!

इलाहाबाद28 अक्टूबर 26*हाईकोर्ट में भारी हंगामे की खबर, जज की अदालत में तोड़फोड़ का आरोप!

इलाहाबाद28 अक्टूबर 26*हाईकोर्ट में भारी हंगामे की खबर, जज की अदालत में तोड़फोड़ का आरोप!

इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति अजय भनोट की अदालत से जुड़े विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। आज अदालत में भारी हंगामे और तोड़फोड़ की सूचना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आक्रोशित वकीलों पर कोर्ट रूम में मेज पलटने और कुर्सियां तोड़ने के आरोप हैं। हालांकि, तोड़फोड़ की घटना और नुकसान की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने 27 अक्टूबर को मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर न्यायमूर्ति अजय भनोट के न्यायालय में अधिवक्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार की शिकायत की थी। पत्र में आरोप लगाया गया कि एक अधिवक्ता को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया और वरिष्ठ अधिवक्ता वी.पी. श्रीवास्तव को भी अदालत में अपमानित किया गया। एसोसिएशन ने उचित कार्रवाई नहीं होने पर न्यायमूर्ति अजय भनोट की अदालत के बहिष्कार की चेतावनी दी थी।

Taza Khabar