🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
नई दिल्ली 11 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 11 अक्टूबर 2026*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* प्रतिपदा – 21:32 तक
*🗒पश्चात्-* द्वितीया
*🌠नक्षत्र-* चित्रा – 22:32 तक
*🌠पश्चात्-* स्वाति
*💫करण-* किन्स्तुघ्ना – 09:22 तक
*💫पश्चात्-* बव
*✨योग-* वैधृति – 21:04 तक
*✨पश्चात्-* विश्कुम्भ
*🌅सूर्योदय-* 06:19
*🌄सूर्यास्त-* 17:56
*🌙चन्द्रोदय-* 06:46
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – 10:04 तक
*🌛पश्चात्-* तुला
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:44 से 12:31
*🤖राहुकाल-* 16:29 से 17:56
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज रविवार को 👉 आश्विन सुदी प्रतिपदा 21:32 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , आश्विन शुक्ल पक्ष प्रारम्भ , शारदीय नवरात्र प्रारम्भ , माँ शैलपुत्री पूजा / व्रत , कलश स्थापना मुहुर्त सुबह 6:19 से सुबह 10:12 तक (पश्चात् अभिजीत मुहूर्त में 11:44 से 12:31 तक) , ध्वजारोहण , वैधृति पुण्यम् , दोहित्र कृत मातामह (नाना – नानी) का श्राद्ध , द्विपुष्कर योग 21:32 से 22:33 तक , राजयोग , सोलह दिवसीय शुक्ल पक्ष प्रारंभ (जैन) , “HR दैनिक सूचना” व्हाट्सएप चैनल ज्वॉइन करें , मेला श्री केलादेवी प्रारम्भ (करौली) , महाराजा अग्रसेन जयन्ती , श्री नानाजी देशमुख जयन्ती , श्री काजी लेण्डुप दोर्जी जयन्ती , श्री बी॰ बी॰ गुरंग जयन्ती , श्री तरुण गोगोई जयन्ती , सुपरस्टार श्री अमिताभ बच्चन जन्म दिवस , लोकनायक श्री जयप्रकाश नारायण जयन्ती , श्री बरकतुल्लाह ख़ान स्मृति दिवस , राष्ट्रसंत श्री तुकडोजी महाराज पुण्यतिथि , विश्व मोटापा जागरूकता दिवस (वर्ष 2020 से इसे वैश्विक स्तर पर बदलकर 04 मार्च कर दिया गया) , पत्र दिवस (डाक सप्ताह के अन्तर्गत) , राष्ट्रीय खाद्य ट्रक दिवस (National Food Truck Day , पश्चिमी देशों में अक्टूबर के दूसरे रविवार को मनाते हैं) , अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाने वाला ‘नेशनल कमिंग आउट डे’ (USA) व अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 आश्विन सुदी द्वितीया 22:14 तक पश्चात् तृतीया शुरु , नवरात्र का दूसरा दिन , माँ ब्रह्मचारिणी पूजा / व्रत , चन्द्रदर्शन शुभ , यमघण्टक योग 23:53 से सूर्योदय तक , बुध विशाख नक्षत्र में 18:50 पर , वक्री शुक्र पश्चिम में अस्त 17:56 पर , विश्व गठिया दिवस।_*
*🎯आज की भक्ति 👉*
🌹
*वन्दे वाञ्छितलाभाय*
*चन्द्रार्धकृतशेखराम् ।*
*वृषारूढां शूलधरां*
*शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥*
*🙏शैलपुत्र्यै नमोऽस्तु ते🙏*
*भावार्थ👉*
_माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों में से प्रथम हिमालय-सुता माता शैलपुत्री के मस्तक पर आधा चंद्रमा सुशोभित है, वे सफेद बैल पर सवार हैं और उनके हाथ में भक्तों की रक्षा करने वाला त्रिशूल है। मैं उनकी वंदना करता/करती हूँ।_
🌹
*11 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1521 – पोप लियो दशम ने इंग्लैंड के राजा हेनरी अष्टम को ‘आस्था के रक्षक’ की उपाधि दी।
1737 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में सबसे खतरनाक चक्रवात तूफान आया जिसमे लगभग तीन लाख लोगों की मौत हुई। “HR दैनिक सूचना” व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें।
1852 – ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के पहले विश्वविद्यालय सिडनी यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।
1862 – वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिशन ने अपनी पहली खोज, इलेक्ट्रिक वॉइस मशीन का पेटेंट हासिल किया।
1869 – अमेरिकी खोजकर्ता थॉमस एडीसन ने अपनी पहली आविष्कार पर एक पेटेंट के लिए आवेदन किया। इस इलेक्ट्रिक मशीन का इस्तेमाल वोटों की गिनती के लिए किया गया था।
1881 – अमेरिकी आविष्कारक डेविड हेंडरसन हॉस्टन ने कैमरों के पहले रोल फिल्म का पेटेंट कराया।
1899 – दक्षिणी अफ़्रीक़ा में बसे हालैंड और ब्रिटेन के गोरों के मध्य भयानक युद्ध आरंभ हुआ।
1932 – न्यूयॉर्क में राजनीतिक अभियान के लिए पहला प्रसारण किया गया।
1939 – अमेरिकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट ने अल्बर्ट आइंस्टीन को पत्र लिखकर अमेरिका के परमाणु कार्यक्रम को तेजी से विकसित करने का आग्रह किया।
1956 – कराची टेस्ट मैच में पाकिस्तान के फजल महमूद की घातक गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 80 रन पर ढेर हो गई। फजल ने पारी में छह विकेट लिए।
1968 – अमेरिका का पहला मानवयुक्त ओपोलो मिशन ‘अपोलो 7’ के प्रक्षेपण का कक्षा से पहली बार टेलीविजन प्रसारण किया गया।
1976 – चीन के पूर्व शासक माओ जेडांग की पत्नी जियांग क्विंग को तख्ता पलट की साजिश में गिरफ्तार किया।
1984 – अमेरिकी अंतरिक्ष वैज्ञानिक कैथरीन डी सुलिवन अंतरिक्ष में सैर करने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनी। वह अंतरिक्ष शटल चैलेंजर पर सवार थीं।
1987 – भारत की शांति सेना ने श्रीलंका में ऑपरेशन पवन की शुरुआत की। यह अभियान लिट्टे का कब्जा खत्म कर जाफना को मुक्त कराने के लिए छेड़ा गया था।
1991 – पूर्व सोवियत संघ की इंटेलीजेन्स संस्था केजीबी ने इस संघ के विघटन से कुछ पहले अपनी सक्रियता समाप्त कर दी। इस संस्था का उद्देश्य कम्युनिस्ट शासन के विरोधियों का सफ़ाया करना था।
1994 – अमेरिका में कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट ने राज्य में समलैंगिक विरोधी अधिकारों को असंवैधानिक घोषित कर दिया।
2000 – दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेट बोर्ड द्वारा हैन्सी क्रोनिए पर आजीवन प्रतिबंध।
2001 – त्रिनिदाद में जन्में भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक विद्याधर सूरज प्रसाद नॉयपाल को वर्ष 2001 के नोबेल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा।
2002 – नेपाल नरेश ज्ञानेन्द्र ने लोकेन्द्र बहादुर को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2005 – तीसरे अंतरिक्ष पर्यटक ग्रेगोरी ओल्सन पृथ्वी पर लौटे।
2007 – ब्रिटेन के उपन्यासकार डोरिस लैसिंग को वर्ष 2007 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।
2008 – प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नौगाँव स्टेशन से हरी झण्डी दिखाकर कश्मीर की घाटी में चलने वाली पहली रेलगाड़ी को रवाना किया।
2008 – बेल्जियम के एक नेत्रहीन ड्राइवर ने धरती पर सबसे तेज गति से गाड़ी चलाने का नया विश्व रिकार्ड बनाया था।
2019 – दुनिया की पहली क्लोन गाय ‘कागा’ की मौत हो गई। वह 21 साल तीन महीने की थी। कागा की मौत जापान के इशिकावा प्रांत के उसी मवेशी अनुसंधान केंद्र में हुई, जहां जुलाई 1998 में उसका जन्म हुआ था।
2019 – 2019 – इथोपिया के प्रधानमंत्री अबीय अहमद अली को शांति का नोबेल पुरस्कार 2019 के लिए चुना गया।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भू-संपत्ति मालिकों को ‘स्वामित्व’ योजना के तहत संपत्ति कार्ड वितरित करने की योजना का शुभारंभ किया।
2020 – भारत के आठ समुद्र तटों को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन ‘ब्लू फ्लैग’ दिया गया।
2021 – ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सैयद ने एक नई सरकार का अनावरण किया।
2021 – जर्मनी ने दुनिया की पहली सेल्फ – ड्राइविंग ट्रेन लॉन्च की।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष संघ (आईएसपीए) का शुभारंभ किया।
2021 – कर्नाटक के गुलबर्गा में भूकंप के 4.1तीव्रता के झटके आए।
2021 – तीन अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को अर्थशास्त्र के 2021 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2022 – जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। पत्नी श्रीमती अकी आबे ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
2022 – भारत ने अफ़ग़ानिस्तान को चिकित्सा सहायता की 13वीं खेप भेजी। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – इजराइल में फंसे 18000 हजार भारतीयों को सुरक्षित लाने के लिए ‘ऑपरेशन अजय’ लॉन्च किया।
2023 – पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड आतंकी शाहिद लतीफ की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या की गई।
2023 – दिल्ली से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन के 6 डब्बे पटरी से उतरने से 6 की मौत व 100 से ज़्यादा यात्री घायल हुए।
2023 – भारतीय वायु सेना (IAF) ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइलों के चार सफल परीक्षण किए (10-11 अक्टूबर, 2023 को)।
2024 – रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन चुना गया।
2024 – पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कोयला खदान पर आतंकी हमले में 20 लोगों की मौत व 7 घायल हुए तथा इजराइल की बेरूत पर एयरस्ट्राइक में 22 की मौत हुई।
2024 – जापान के संगठन निहो हिंदाक्यो को शांति के लिए नोबेल पुरस्कार का एलान हुआ।
2025 – पाकिस्तान में गृहयुद्ध की आग में सुलगे लाहौर-कराची, खूनी हिंसा में 30 से अधिक लोगों की मौत हुई।
2025 – भारतीय सेना के ब्लैक कैट डिवीजन के संचालन में सिक्किम के वरदान में 70 फीट ऊंचा विशाल राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
*11 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1889 – मगन भाई देसाई – प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक और शिक्षाविद थे।
1902 – स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी नेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण का बिहार के सिताबदियारा गांव में जन्म हुआ।
1904 – काजी लेण्डुप दोर्जी – सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री।
1916 – नानाजी देशमुख – ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ के मज़बूत स्तंभ और प्रख्यात समाजसेवक।
1923 – हरीश चंद्र भारत के एक प्रसिद्ध भौतिक शास्त्री और गणितज्ञ (जन्म कानपुर मे , यूपी)।
1929 – बी॰ बी॰ गुरंग – सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री।
1934 – तरुण गोगोई – असम के पूर्व मुख्यमंत्री (कन्फर्म नहीं)।
1938 – डॉ॰ कमल किशोर गोयनका दिल्ली विश्वविद्यालय में हिन्दी विभाग के अवकाशप्राप्त प्राध्यापक।
1942 – बॉलीवुड सुपरस्टार और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्म हुआ।
1946 – विजय पी. भटकर – भारतीय वैज्ञानिक ।
1946 – लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) निर्भय शर्मा – मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल।
1947 – सतीश सी शर्मा – भारत सरकार में केंद्रीय मंत्रिमंडल के पूर्व सदस्य थे।
1954 – मिथिलेश चतुर्वेदी एक भारतीय फिल्म और रंगमंच अभिनेता थे।
1968 – चंद्रचूर सिंह – फ़िल्म अभिनेता।
*11 अक्टूबर को हुए निधन*
1911 – सिस्टर निवेदिता – विवेकानन्द की सहयोगी तथा शिक्षिका (13 अक्टूबर का भी वर्णन , कन्फर्म कर लें)।
1968 – राष्ट्रसंत श्री तुकड़ोजी महाराज का निधन हुआ।
1973 – बरकतुल्लाह ख़ान राजस्थान के पूर्व छठे मुख्यमंत्री।
2002 – दीना पाठक, ख़ूबसूरत और गोलमाल सहित 120 से अधिक हिन्दी फ़िल्मों में काम करने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री।
2004 – गुलशन राय एक भारतीय फिल्म निर्माता और वितरक थे।
2019 – अंतरिक्ष में पहली बार चहलकदमी करने वाले रूसी अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव का मॉस्को में निधन।
2019 – सैक्सोफोनिस्ट और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कादरी गोपालनाथ का निधन।
2019 – राम मोहन- जिनको कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2014 में भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया।
2020 – बिहार के मंत्री विनोद कुमार सिंह का कोविड-19 के बाद की समस्याओं के चलते निधन।
2021 – राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता नेदुमुदी वेणु का निधन हुआ।
2021 – इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के अध्यक्ष बलविंदर सिंह नकई (87) का निधन हुआ।
2022 – कनाडाई आइस हॉकी के मुख्य कोच जो क्रोज़ियर (93) का निधन हुआ।
2023 – फ्रांसीसी रग्बी यूनियन प्लेयर जेरार्ड मुरिलो (91) का निधन हुआ।
2023 – पॉलीन जानी, जिम्बाब्वे की नेटबॉल गोलकीपर-शूटर का 34 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2023 – बैले नर्तकी गेल मैककिने-ग्रिफ़िथ (74) का निधन हुआ।
2024 – मोंटेनिग्रिन फुटबॉल डिफेंडर ब्रैंको रासोविक (82) का निधन हुआ।
2024 – आयरिश रग्बी यूनियन हुकर और कप्तान रोनी डॉसन (92) का निधन हुआ।
2025 – मणिपुर के प्रसिद्ध ‘नट संकीर्तन’ प्रतिपादक और भारत सरकार की संगीत नाटक अकादमी के प्रतिष्ठित ‘अमृत पुरस्कार’ विजेता, युमनाम जात्रा सिंह (102) का निधन हुआ।
*11 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 मेला श्री केलादेवी प्रारम्भ (करौली)।
🌟 महाराजा अग्रसेन जयन्ती।
🌟 श्री नानाजी देशमुख जयन्ती।
🌟 श्री काजी लेण्डुप दोर्जी जयन्ती।
🌟 श्री बी॰ बी॰ गुरंग जयन्ती।
🌟 श्री तरुण गोगोई जयन्ती।
🌟 सुपरस्टार श्री अमिताभ बच्चन जन्म दिवस।
🌟 लोकनायक श्री जयप्रकाश नारायण जयन्ती।
🌟 श्री बरकतुल्लाह ख़ान स्मृति दिवस।
🌟 राष्ट्रसंत श्री तुकडोजी महाराज पुण्यतिथि।
🌟 विश्व मोटापा जागरूकता दिवस (वर्ष 2020 से इसे वैश्विक स्तर पर बदलकर 04 मार्च कर दिया गया)।
🌟 पत्र दिवस (डाक सप्ताह के अन्तर्गत)।
🌟 राष्ट्रीय खाद्य ट्रक दिवस (National Food Truck Day , पश्चिमी देशों में अक्टूबर के दूसरे रविवार को मनाते हैं)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाने वाला ‘नेशनल कमिंग आउट डे’ (USA)।
🌟 अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
More Stories
नई दिल्ली 11 अक्टूबर 26*CJP ने दिल्ली में अपने प्रदर्शन को अनिश्चितकालीन घोषित कर दिया है
लखनऊ 11 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30बजे की बड़ी खबरें……………….
नई दिल्ली 11अक्टूबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*