🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
नई दिल्ली 9 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜09 अक्टूबर 2026*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी – 21:37 तक
*🗒पश्चात्-* अमावस्या
*🌠नक्षत्र-* उत्तराफाल्गुनी – 21:20 तक
*🌠पश्चात्-* हस्त
*💫करण-* विष्टि – 09:54 तक
*💫पश्चात्-* शकुन
*✨योग-* ब्रह्म – 23:20 तक
*✨पश्चात्-* एन्द्र
*🌅सूर्योदय-* 06:18
*🌄सूर्यास्त-* 17:58
*🌙चन्द्रोदय-* 29:48
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:44 से 12:31
*🤖राहुकाल-* 10:40 से 12:08
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 आश्विन बदी चतुर्दशी 21:37 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , चतुर्दशी का श्राद्ध , शस्त्रादि -विष – दुर्घटना (अपमृत्यु ) से मृत लोगों का श्राद्ध आज ही करना चाहिए , गजच्छाया (बोधायन) गजच्छाया योग सूर्योदय से सूर्यास्त तक , वक्री शनि उ. भा. में 20:47 पर , शुक्र वार्धक्य प्रारम्भ 17:56 पर , विघ्नकारक भद्रा 09:56 तक , “HR दैनिक सूचना” व्हाट्सएप चैनल ज्वॉइन करें , श्री मिनजुर भक्तवत्सलम जयन्ती , वीर सीताराम कंवर बलिदान दिवस , भारतीय प्रादेशिक सेना दिवस (Indian Territorial Army Day , 77वाँ) , युगांडा का स्वतंत्रता दिवस , इंटरनेशनल बियर एंड पिज्जा डे , विश्व डाक दिवस (World Post Day , संयुक्त राष्ट्र द्वारा) , राष्ट्रीय डाक सप्ताह जारी 2026 (09 से 15 अक्टूबर 2026) व विश्व अंडा दिवस (World Egg Day , अक्टूबर के दूसरे शुक्रवार को)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 आश्विन बदी अमावस्या 21:20 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरू , स्नान – दान – श्राद्धादि की देवपितृकार्य अमावस्या , पितृ विसर्जन , सर्वपितृ श्राद्ध , अज्ञात तिथि वालों का श्राद्ध आज , महालया समाप्त।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*माता गुरुतरा भूमेः*
*खात् पितोच्चतरस्तथा।*
*मनः शीघ्रतरं वातात्*
*चिन्ता बहुतरी तृणात् ॥*
*अर्थात् 👉*
_पृथ्वी से अधिक भारी माता है। आकाश से अधिक ऊँचा पिता है। वायु से अधिक शीघ्रगामी मन है। तृण से अधिक दुर्बल बनाने वाली चिन्ता है।_
🌹
*9 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1446 – कोरियाई हंगल वर्णमाला का पहली बार प्रकाशन कोरिया में हुआ।
1558 – वेनेजुएला के मेरिदा शहर की स्थापना की गई।
1701 – येल यूनिवर्सिटी न्यू हेवेन में स्थापित किया गया।
1708 – स्वीडन और रूस की विश्व विख्यात लड़ाई जिसे डिनाइपर के नाम से जाना जाता है स्वीडन की पराजय के साथ समाप्त हुई।
1740 – डच राज्यपाल जनरल एड्रियान वाल्केनियर ने बताविआ के 8,000 चीनी निवासियों की हत्या की अनुमति दी।
1771 – व्यापारी जहाज व्होवा मारिया फिनलैंड के तट के पास डूब गया।
1806 – श्लेज़ की लड़ाई: फ्रेंको-प्रिशियन का पहला संघर्ष। प्रशियाई सेना को फ्रांसीसी सेना द्वारा आसानी से पराजित किया गया।
1812 – 1812 के युद्ध के दौरान लेफ्टिनेंट जेसी डंकन इलियट के तहत अमेरिकी नौसेना बलों ने दो ब्रिटिश युद्धपोतों, एचएमएस डेट्रायट और एचएमएस कैलेडोनिया को पकड़ लिया।
1855 – अमेरिकी आविष्कारक इसहाक सिंगर ने सिलाई मशीन मोटर का पेटेंट कराया।
1870 – राजज्ञा के माध्यम से रोम को आधिकारिक रूप से इटली में शामिल किया गया।
1874 – स्विट्जरलैंड के बर्न में वर्ल्ड पोस्टल यूनियन की स्थापना की गई
1874 – सभी देशों के बीच पत्रों का आवागमन और जनरल पोस्टल यूनियन के गठन हेतु बर्न, स्विटजरलैंड में 22 देशों ने एक संधि पर हस्ताक्षर किये। तभी से 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के रूप में मनाना शुरू हुआ।
1876 – स्कॉटिश वैज्ञानिक अलेक्जेंडर ग्राहम बेल और उनके सहयोगी थॉमस वाट्सन ने पहली बार लंबे समय तक टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों के बीच दो मील की दूरी थी। इसके बाद 1947 में चलती हुई कार और प्लेन में बैठे दो लोगों ने बातचीत की थी।
1888 – अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन की याद में बनाये गये वाशिंगटन स्मारक को जनता के लिए पहली बार खोला गया।
1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने बेल्जियम के एंटवर्प पर कब्जा किया।
1930 – अमेरिका में पहली महिला पायलट लॉरा इंगल्स अकेले अंतरमहाद्वीपीय उड़ान को पूरा करके कैलिफोर्निया के ग्लेनडेल में उतरी।
1942 – स्वतंत्रता सेनानी बीबी अमर कौर ने लाहौर जेल गेट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्हें गिरफ्तार कर अंबाला जेल भेजा गया।
1946 – वर्जीनिया के पीट्सबर्ग में पहले इलेक्ट्रिक कंबल की बिक्री हुई।
1949 – स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर सी. राजगोपालाचारी ने आधिकारिक रूप से प्रादेशिक सेना का उद्घाटन किया।
1959 – ऑटोरिक्शा और प्लेन में चलते हुए लोगों ने बात की।
1962 – पूर्वी अफ्रीकी देश यूगांडा ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ।
1967 – अर्जेंटीना के प्रसिद्ध मार्क्सवादी क्रांतिकारी , क्यूबा के प्रसिद्ध सोशलिस्ट क्रांतिकारी और गुरिल्ला नेता चे ग्वेरा की हत्या।
1976 – इंटरनेशनल डायरेक्ट डायलिंग सेवा की बम्बई (अब मुंबई) और लंदन के बीच शुरु।
1997 – इटली के अभिनेता और लेखक डारियो फो को साहित्य का नोबल पुरस्कार दिया गया।
1998 – पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने इस्लामी शरीयत क़ानून को देश के सर्वाच्च क़ानून के रूप में अनुमोदित किया।
2002 – वर्ष 2002 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के रैमण्ड डेविस और जापान के कोषिबा को संयुक्त रूप से देने की घोषणा की गई।
2005 – यूरोपीय उपग्रह ‘क्रायोसेट’ का प्रक्षेपण विफल।
2006 – गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की।
2006 – उत्तर कोरिया ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
2007 – चीन ने भारत पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया।
2008 – केन्द्र सरकार ने तेल को माफ़िया से बचाने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई।
2009 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने लूनर क्रेटर ऑब्जर्वेशन एंड सेंसिंग सेटेलाइट (एलसीआरओएसएस) को प्रक्षेपित किया।
2012 – लड़कियों की शिक्षा के प्रचार में अहम भूमिका अदा करने वाली मलाला को स्कूल जाते वक्त तालिबान ने गोली मारी।
2019 – रसायन विज्ञान के लिए 2019 का नोबल पुरस्कार लिथियम आयन बैटरी के क्षेत्र में विकास के लिए तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप देने की घोषणा हुई।
2019 – इजराइल के पुरातत्वविदों ने तेल अवीव में 5 हजार साल पुराने शहर की खोज किए जाने की घोषणा ।
2020 – विश्व खाद्य कार्यक्रम को भूखमरी का मुकाबला करने के लिए वर्ष 2020 के लिए नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
2020 – डीआरडीओ ने स्वदेशी रूप से विकसित एंटी रेडिएशन मिसाइल (रुद्रम) का ओडिशा के तट से दूर व्हीलर द्वीप पर सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2021 – डेनमार्क की प्रधानमंत्री की भारत की आधिकारिक यात्रा (9 से 11 अक्टूबर 2021) भारत और डेनमार्क ने चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
2022 – हरियाणा के गुड़गांव में बारिश से भरे तालाब को देख नहाने उतरे 6 बच्चों की डूबकर मौत हुई 3 के और डूबने की आशंका रही।
2022 – प्रधानमंत्री ने गुजरात में मेहसाणा के निकट मोढेरा में 3900 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
2022 – श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में ‘वाटर स्पोर्ट्स सेंटर’ का उद्घाटन किया।
2023 – इजराइल ने अपनी सेना को पूरी गाजा पट्टी पर कब्जे करने का आदेश दिया। इजराइल ने हमास के 130 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।
2023 – छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना की विधानसभाओं के लिए आम चुनाव, 2023 की घोषणा हुई।
2023 – ICAR व CHIAR के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने उद्घाटन किया।
2023 – वार्षिक संयुक्त एचएडीआर अभ्यास का 2023 संस्करण 09 से 11 अक्टूबर तक गोवा में भारतीय नौसेना द्वारा आयोजिन किया गया।
2024 — Chemistry Nobel Prize डेविड बेकर डेमिस हसबिस और जॉन जम्पर को प्रोटीन पर काम के लिए रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार की घोषणा हुई।
2025 – साल 2025 के लिए साहित्य का नोबेल प्राइज हंगरी के लेखक लास्जलो क्रास्ज्नाहोरकाई की घोषणा हुई।
2025 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री और PM मोदी की बैठक में ट्रेड समझौता हुआ जिसमें ब्रिटेन की 9 यूनिवर्सिटी भारत में कैंपस खोलेंगी।
*9 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1624 – मुराद बख़्श।
1826 – राजा लक्ष्मण सिंह – हिन्दी साहित्य के इतिहास से जुड़े सुप्रसिद्ध साहित्यकार थे।
1873 – विलियम एस मारिस – भारत सरकार के गृह विभाग के कार्यवाहक सचिव।
1877 – गोपबंधु दास – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, कवि, साहित्यकार तथा उड़ीसा के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता।
1897 – मिनजुर भक्तवत्सलम, स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व मुख्यमंत्री, तमिलनाडु ।
1945 – प्रसिद्ध भारतीय सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान का जन्म हुआ।
1966 – राधे श्याम बारले – एक पंथी लोक नर्तक और कलाकार (पद्म श्री से सम्मानित , 2021)।
*9 अक्टूबर को हुए निधन👉*
1963 – सैफुद्दीन किचलू एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, वकील, व भारतीय राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता थे (लेनिन शांति पुरस्कार से सम्मानित प्रथम भारतीय पुरुष)।
1988- सैफ़ुद्दीन किचलू- पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी।
2006 – कांशीराम, भारतीय राजनेता। “HR दैनिक सूचना” व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें।
2015 – रवीन्द्र जैन – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक।
2021 – ईरान के पहले राष्ट्रपति अबोलहसन बनिसद्र का निधन हुआ।
2022 – अंग्रेजी भाषा की कवयित्री और नगालैंड की विद्वान टेम्सुला आओ (77) का निधन हुआ।
2023 – जर्मन क्रॉस-कंट्री स्काइर गेर्हार्ड ग्रिमर (80) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी व्यापारीचक फ़ीनी (92) का निधन हुआ।
2024 – भारतीय उद्योगपति, परोपकारी और टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा का 86 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2025 – अंतरराष्ट्रीय स्तर के मशहूर भारतीय बॉडीबिल्डर और अभिनेता वरिंदर सिंह घुमन (42) का निधन हुआ।
*9 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री मिनजुर भक्तवत्सलम जयन्ती।
🌟 वीर सीताराम कंवर बलिदान दिवस।
🌟 भारतीय प्रादेशिक सेना दिवस (Indian Territorial Army Day , 77वाँ)।
🌟 युगांडा का स्वतंत्रता दिवस।
🌟 इंटरनेशनल बियर एंड पिज्जा डे।
🌟 विश्व डाक दिवस (World Post Day , संयुक्त राष्ट्र द्वारा)।
🌟 राष्ट्रीय डाक सप्ताह जारी 2026 (09 से 15 अक्टूबर 2026)।
🌟 विश्व अंडा दिवस (World Egg Day , अक्टूबर के दूसरे शुक्रवार को)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
More Stories
महोबा 9 अक्टूबर 26*डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए नगर पालिका चरखारी ने तेज किया दवा छिड़काव अभियान,
मथुरा 9 अक्टूबर 26*बैकफुट पर आए शुभांकर मिश्रा,प्रेमानंद जी महाराज से जुड़े सभी वीडियो हटाये
लखनऊ9 अक्टूबर 26*बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने मान्यवर कांशीराम जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि