इटावा4जुलाई24*शादी के बाद दूल्हे का मुंह भी नही देख पाई दुल्हन,दूल्हे ने कर ली आत्महत्या*
मामला है इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र के शिवरा का जहां बारात दुल्हन के साथ घर वापस लौटने के कुछ ही घंटों बाद दूल्हे की ड्रेस में ही लड़के ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली ।दरअसल इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र के शिवरा गांव से 2 जुलाई को बारात इटावा के ही ताखा के रतनपुरा पहुंची जिसके बाद शादी का पूरा ही कार्यक्रम विधिविधान से पूरा हुआ और खुशी खुशी दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर बारात 3 जुलाई को अपने निज निवास पहुंचा करीब 2 बजे शादी में मिले सामान के साथ पूरे ही बारात अपने घर वापस पहुंची ।
बारात लौटने के कुछ ही घंटों बाद दूल्हे ने अपनी शादी के ड्रेस में ही घर के एक कमरे में फांसी लगा कर अपनी जान दे दी जिससे घर में खुशियों की जगह कोहराम मच गया ।मौके पर पहुंची ऊसराहार थाना पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया , आत्महत्या के कारणों का पता अभी नही चल सका ।

More Stories
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*माघ मेला–2026 : अंतिम मुख्य स्नान पर्व महाशिवरात्रि (15.02.2026) के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में पुलिस ब्रीफिंग*
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*🌐उत्तर पुस्तिकाओं में रुपये मिले तो नकल मानकर होगी सख्त कार्रवाई*
कौशाम्बी 13 फ़रवरी 26* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें