*लोकेशन — जसवंतनगर इटावा*
*रिपोर्ट — वंदना यादव*
इटावा31जुलाई*जहां हम होंगे वहां सरकार होगी — शिवपाल यादव*
इटावा:- जसवंतनगर मैं शिवपाल यादव ने कहा कि बिना प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश में कोई भी सरकार नहीं बनेगी। सरकार बनने के बाद प्रत्येक घर से एक बेटा और बेटी को नौकरी दिलाएंगे इसके अलावा बिजली बिल माफ करके ढाई सौ यूनिट बिजली फ्री दिलाई जाएगी।
यह बातें प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहीं। वे यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने के दौरान कुछ परियोजनाओं का शिलान्यास कर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है कोई भी अधिकारी कर्मचारी बिना रिश्वत काम नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना की पहली लहर आने से पहले ही भाजपा सरकार को पता था इसके बावजूद कोई तैयारियां नहीं की गईं। तमाम लोग ऑक्सीजन के अभाव में जान गंवा बैठे लेकिन अब ऐसा न हो इसके लिए उन्होंने अपनी विधायक निधि से ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए बीस लाख रूपए आवंटित किए थे लेकिन अनुमति न मिलने के कारण प्लांट की शुरुआत नहीं हो सकी है। यदि ऑक्सीजन प्ल

More Stories
हरिद्वार 5सितंबर 26*कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर श्री बहावलपुर भवन ट्रस्ट समिति की तैयारियां, हरिद्वार में श्रद्धालुओं में उत्साह
सुलतानपुर5 सितंबर26* प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. के. सी. त्रिपाठी नहीं रहे, चिकित्सा जगत में शोक की लहर*
नई दिल्ली 5 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*