इटावा25सितम्बर*इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सीओ सैफई साधू राम को किया गया सम्मानित
कोरोना काल मे सक्रियता व बेहतर पुलिसिंग को लेकर किया सम्मानित
(सुघर सिंह ब्यूरो चीफ सहारा टुडे इटावा)
इटावा। सैफई सर्किल में बेहतर पुलिस, पत्रकारों का सहयोग करने, अपराधों पर रोकथाम लगाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक एंड प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन भारत के पदाधिकारियों ने सीओ सैफई साधूराम को पगड़ी, अंगवस्त्र व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
सीओ सैफई साधू राम द्वारा सैफई सर्किल क्षेत्र में आपराधिक मामलों पर लगाम लगाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके अलावा कोरोना काल में गैस की आपूर्ति के लिए पुलिस की सक्रियता व शांति व्यवस्था, मेडीकल यूनिवर्सिटी में शांति व्यवस्था, तमाम अपराधियों को जेल भेजने, क्षेत्रीय पत्रकारों का सहयोग करने, सर्किल के थाने बैद्पुरा, सैफई, चौविया, बसरेहर पुलिस द्वारा पुलिस मित्र की तरह कार्य करने को लेकर आज इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा को 21 सदस्य पदाधिकारियों ने की टीम ने सीओ सैफई को कार्यालय में पहुंचकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी सुघर सिंह, पुष्पराज जिला अध्यक्ष इटावा, प्रशिकांत और संदीप गौतम मीडिया प्रभारी, आदि मौजूद रहे।
More Stories
मथुरा 5 अक्टूबर 26*दस साल से तैयार जयसिंहपुरा बस स्टैंड, अब तक शुरू नहीं हुआ संचालन
लखनऊ 5 अक्टूबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 5 अक्टूबर 26*कांशीराम की पुण्यतिथि पर नौ को बसपा करेगी शक्ति प्रदर्शन*