इटावा22नवम्बर*मुलायम के जन्मदिन पर युवाओं ने सैफई मेडीकल यूनिवर्सिटी में किया रक्तदान
(सुघर सिंह ब्यूरो चीफ इटावा)
इटावा। समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व रक्षा मंत्री / पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में युवाओं द्वारा रक्तदान किया गया।
रक्तदान करने वालो में युवा सपा नेता विजय यादव महोबा, मनीष यादव चंदौली, वीरपाल सिंह, जीतू, नेत्रपाल, विक्रांत, आदि युवाओं ने सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में रक्तदान किया। इस अवसर पर मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने मौके पर रहकर रक्तदान करने वाले युवाओं का उत्साह वर्धन किया।
इस अवसर पर सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ रमाकांत यादव ने कहा कि रक्तदान से किसी का जीवन बचाया जा सकता है रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती है इसलिए युवा बढ़-चढ़कर के रक्त दान करें। ताकि जिंदगियों को बचाया जा सके।

More Stories
मथुरा 31अगस्त 26*कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मथुरा पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
सुल्तानपुर 31अगस्त 26*रक्तदानी योद्धाओं का सम्मान, रिया मौर्य ने बढ़ाया हौसला
संतकबीरनगर 31अगस्त 26*213 मजदूरों की फर्जी हाजिरी का आरोप, गोबड़ौरी में मचा हड़कंप