June 25, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

इटावा19अक्टूबर*हजारों पहलवानों की आन- बान -शान थे यशभारती सम्मानित स्व० दर्शन सिंह यादव : तेजप्रताप

इटावा19अक्टूबर*हजारों पहलवानों की आन- बान -शान थे यशभारती सम्मानित स्व० दर्शन सिंह यादव : तेजप्रताप

इटावा19अक्टूबर*हजारों पहलवानों की आन- बान -शान थे यशभारती सम्मानित स्व० दर्शन सिंह यादव : तेजप्रताप

सैकड़ो लोगों ने दी पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

(सुघर सिंह ब्यूरो चीफ इटावा)

इटावा। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बाल सखा यशभारती पुरस्कार से सम्मानित सैफई गांव के प्रधान स्व० दर्शन सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित शांति यज्ञ में पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव सहित सैकड़ों लोगों ने आहुति दी। और उन्हें याद किया।

सांसद तेज प्रताप यादव ने कहा के दर्शन सिंह यादव ने हर जाति वर्ग के लोगों का हर कार्य में सहयोग किया और उन्हें आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। दर्शन सिंह यादव के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है उन्होंने कहा कि उनकी स्मृतियों को हमेशा जीवंत बनाये रखकर उनके विकास के अधूरे कामों को पूरा करायेंगे।

मालूम हो कि स्व.दर्शन सिंह यादव मुलायम सिंह के बाल सखा थे और उन्हें विकास को लेकर यशभारती से सम्मानित किया गया था। पिछले वर्ष आज ही के दिन उनका निधन हो गया था। आज उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर उनके आवास पैरामेडिकल कॉलेज सैफई में शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। जहां शांति यज्ञ में आहुति देने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे वहीं पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव भी सम्मिलित हुए। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री आलोक शाक्य, ब्लाक प्रमुख सैफई मृदुला यादव, डॉ अरविंद यादव सदस्य जिला पंचायत, देवेंद्र यादव सपा जिलाध्यक्ष मैनपुरी, रामनरेश यादव पिडारी, राजवीर बाबा, नितुल प्रताप यादव प्रधान हैवरा, दिनेश यादव प्रवन्धक, लालजी दुबे, मानिकचंद्र, विजय सिंह शाक्य, संतोष शाक्य ब्लॉक अध्यक्ष सपा, रणवीर सिंह चौवेपुर, रोमी यादव, नीटू यादव, चौधरी धर्मेंद्र यादव, मोहित यादव सैफई, विजयपाल यादव फौजी, राधा कृष्ण यादव प्रधान, अमित यादव सैफई, नारद यादव, संजू यादव, रिंकू यादव बहादुरपुर, के अलावा दिवंगत प्रधान दर्शन सिंह यादव के परिवारीजन जयनारायण सिंह यादव, जयपाल सिंह यादव, अंकित उर्फ बीटू यादव,सोनू यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शांति हवन में आहुति देकर दर्शन सिंह यादव को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

यश भारती सम्मानित सैफई के पूर्व प्रधान दर्शन सिंह जी की प्रथम पुण्य स्मृति पर उनके पौत्र अंकित यादव ने दर्शन केयर फाउंडेशन की शुरुआत की गई, जिसमे गरीब बच्चों को पढ़ाई लिखाई में मदद करने का संकल्प लिया गया और लगभग दो दर्जन गरीब बच्चों को उपयोगी किताबें एवं पेंसिल बॉक्स आदि सामान को वितरण किया।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.