इटावा06मार्च*इकदिल में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र वितरित किये गये*
इकदिल, इटावा- कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनपद इटावा में संचालित जन शिक्षण संस्थान द्वारा इंडियन एकेडमी मौहल्ला कायस्थान इकदिल में 20 महिलाओं को निदेशक हरिनारायण बाजपेयी के निर्देशन में 150 दिन का ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण के समापन के बाद सभी को प्रमाण पत्र वितरित किये गए । इस अवसर पर कार्यक्रम के उपस्थित समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सुशील सम्राट (सभासद) ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये । डॉ. सुशील सम्राट ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए आगे आना होगा और इस प्रकार के प्रशिक्षण प्राप्त करके महिलाएं समाज को नई दिशा दे सकतीं है । समाजसेवी जयशिव मिश्रा ने कहा कि समाज मे जागरूकता लाने के लिए महिलाओं को शिक्षा परक रोजगार की आवश्यकता है । इस अवसर पर रिचा तिवारी, प्रगति, अंकिता राजपूत, मधु, नयनसी, निकिता, आरती आदि की उपस्थिति रही।

More Stories
कानपुर नगर25जून26*कानपुर में IMA का विशेष पोषण वितरण कार्यक्रम | टीबी मरीजों को बांटी गई पोषण किट |
कानपुर नगर25जून26*कानपुर की यातायात व्यवस्था पर नागरिक मंच का बड़ा कदम | डीसीपी ट्रैफिक को सौंपा ज्ञापन |
लखनऊ25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*