February 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

इटावा 03 नवम्बर *दीपावली पर अखिलेश ने दिया समाजवादियों को तोहफा वे चाचा को साथ लेकर सूबे में लड़ेंगे चुनाव

इटावा 03 नवम्बर *दीपावली पर अखिलेश ने दिया समाजवादियों को तोहफा वे चाचा को साथ लेकर सूबे में लड़ेंगे चुनाव

इटावा 03 नवम्बर *दीपावली पर अखिलेश ने दिया समाजवादियों को तोहफा वे चाचा को साथ लेकर सूबे में लड़ेंगे चुनाव

भाजपा पर तीखे हमले,विकासवादी नहीं बल्कि विनाशकारी सोच के लोग हैं

(सुघर सिंह ब्यूरो चीफ इटावा)

इटावा। समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दीपावली के पर्व पर परिवार में एका की राह देख रहे समाजवादियों को बड़ा तोहफा दिया है और साफ कहा है कि नेताजी के जन्मदिन से पहले हम यह घोषणा करते हैं। हम चाचा शिवपाल सिंह यादव का पूरा सम्मान करेंगे और उन्हें अपने साथ लायेंगे।

इस बार भी दीपावली मनाने के लिये अपने गांव सैफई आये अखिलेश यादव ने सबसे पहले प्रदेश के दूर दराज के जिलों से पहुंचे पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके उन्हें दीपावली पर हार्दिक शुभकामनायें दी और इसी दौरान मीडिया से भी मुलाकात की और सभी लोगों को खुशखबरी दी कि वे नेताजी के जन्मदिन से पहले ही यह एलान करके जा रहे हैं कि वे अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव का पूरा सम्मान करेंगे और उनके साथ गठजोड़ भी करेंगे। श्रीयादव ने सभी देश व प्रदेशवासियों को दीपावली की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुये अपनी बात की शुरूआत की और कहा कि यहं दीपावली का त्यौहार रोशनी का है आज के दिन हम सब संकल्प लें सभी लोगों के जीवन में रोशनी आए खुशियां आए उत्साह के साथ दिवाली मनाएं। जहा दिवाली मना रहे हैं वही एक विचार करना पड़ेगा आज भी गरीब गरीबी के कारण भर पेट खाना नहीं खा पा रहा जिस उत्साह और खुशी के साथ त्यौहार मनाना चाह रहा है वह त्यौहार नहीं मना पा रहा है महंगाई के कारण ल। आज अखबार में खबर छपी थी कि बागपत में एक किसान ने कर्ज के कारण आत्महत्या कर ली है। किसान संकट में जा रहा भारत का किसान संकट में जाए तो हमारी अर्थव्यवस्था कहां होगी आज उत्तर प्रदेश में खाद्य किसानों को दिए कि नहीं मिल पा रही है कई किसान लाइन में लगकर जान दे चुके हैं कुछ किसानों ने तो फांसी लगा ली है सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रही है। श्रीयादव ने कहा कि देश में जिस तरह से महंगाई बढ़ी है जनता दुखी है आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी का सफाया होने वाला है। सूबे में भाजपा को हटाने के लिये गठबंधन के एक सवाल पर बोले समाजवादी पार्टी ने लगातार प्रयास किए क्षेत्रीय दल और छोटे दल साथ लिए जाएं उसमें कई दल समाजवादी पार्टी के साथ आए हैं ओमप्रकाश राजभर ने एक ऐतिहासिक बड़ा कार्यक्रम किया है समाजवादी पार्टी कोशिश है जितने भी दल है उनको जोड़ा जाए और सौभाग्य के चाचा शिवपाल सिंह यादव का भी एक दल है ।
उस दल को भी साथ लेने का काम करेंगे उनका एवं उनके लोगों का पूरा सम्मान होगा उनका ज्यादा से ज्यादा सम्मान करने का काम हम समाजवादी लोग करेंगे यह मेरा भरोसा है।
आज खेत में धान खड़ा है धान की कीमत कहां मिलेगी यह सरकार नहीं बता पाई किसान को मजबूरन धान बेचना पड़ रहा है। बिजली महंगी हो गई खाद है नही कीटनाशक दवाइयां महंगी सब्जियां महंगी हर चीज महंगी हो गई। आखिरकार सरकार कर क्या रही है। उन्होंने कहा कि इसी तरह से कोरोना कॉल में मजदूर और व्यापार खत्म हुआ है। उसकी आप कल्पना नहीं कर सकते हो। इसके बाद भी इतने दिनों में सही तरह से व्यापार आगे नही बढ़ रहा है आर्थिक संकट भी भारतीय जनता पार्टी ने पैदा किया है। उन्होंने कहा चुनाव बहुत नजदीक है जिन दलों को साथ ले रहे हैं। बहुत जल्दी साफ हो जाएगा कोशिश करेंगे सभी को एक साथ कर रहे हैं।
जिन्ना की एक सवाल पर उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी सिर्फ नफरत की राजनीति करती है वह इंतजार में रहती है कि उन्हें नफरत का क्या मुद्दा मिले भारतीय जनता पार्टी आज बताएं कि उन्हें दिखाई नहीं दे रहा कि डीजल पेट्रोल कितना महंगा ही हो गया है। उन्हें दिखाई नहीं दे रहा है इटावा में शेर रह रहे लायन सफारी नहीं खोल पा रहे हैं। लायन सफारी का अंदर का पूरा इंतजाम बर्बाद हो गया। बड़े-बड़े स्टेडियम यहां बने खड़े हैं उनको बर्बाद कर रही है बजट नहीं दे सके । इसलिए भारतीय जनता पार्टी के लोग विकास पर बात नहीं करेंगे नौकरी रोजगार पर बात नहीं करेंगे। योगीजी के 6 तारीख को इटावा आने के सवाल पर कहा होसकता कोई हमारा ही काम होगा उसका उद्घाटन कर देंगे उनके पास कोई अपना काम नहीं है मैं तो इटावा वालों से कहूंगा यह सवाल जरूर पूछा जाए आपने इटावा के लिए क्या विशेष किया है। यहां मेडिकल यूनिवर्सिटी का सारा बजट काट दिया है। सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बन रहा था। वह नहीं बन पा रहा यहां जो सड़कें बनी थी वह आधी अधूरी पड़ी है। क्या चंबल का पुल नही बनना चाहिए था। जितनी सड़कें युमना तक चैड़ी हुई सपा सरकार में उसके आगे भारतीय जनता पार्टी सड़क चैड़ी नहीं कर पाई।। शायद हो सकता है जो सड़क चैड़ी नहीं हो सकी है उसको देखने आए या जो जर्जर चंबल का पुल हो चुका है उसको देखने आए और जो शेर समाजवादी सरकार में पैदा हुए हैं हो सकता है उन शेरो से भी मिलने जाएं मैं तो आपसे भी कहूंगा मुख्यमंत्री अगर शेर से ना मिले तो भालुओं का हाल-चाल जरूर ले लें।
जब उनसे यह पूछा गया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में कहा था पिछली सरकारों में माफिया गीरी थी उस परभाजपा की सरकार में बुल्ंडोजर चलाए गए। इस पर सपा मुखिया ने कहा भारत के गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने मंच पर यह नहीं देख पाते हैं कौन खड़ा है वह लोग खड़े थे जिन पर आरोप है जिन्होंने किसानों को गाड़ियों से कुचला मुझे खुशी है। आज के दिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता किसान स्मृति दिवस के रूप में बना रहे हैं आज शाम को एक दीया जलाकर किसानों की याद में स्मृति दिवस मनाया जायेगा।