इंदौर 29अगस्त 26*🏵️ ‘छात्रों की गूंज’… राहुल गांधी के आगमन की खबर मिलते ही पटवारी ने ताबड़तोड़ बुलाई कांग्रेसियों की बैठक*
इंदौर *आगामी 12 सितम्बर को इंदौर में होने जा रहे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी का आना लगभग तय है… खबर है कि इस कार्यक्रम में जान फूंकने के लिए दिल्ली से एक विशेष टीम भी इंदौर पहुंचने वाली है… दूसरी तरफ राहुल के इंदौरी आगमन की खबर जैसे ही मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी को लगी तो उन्होंने भी अभी शनिवार को कुछ ही देर में कांग्रेसियों की बड़ी बैठक बुलाई… वैसे तो यह कार्यक्रम पहले जबलपुर में होना था, लेकिन सूत्रात्मक खबर है कि जिस तरह छात्रों ने पिछले दिनों आंदोलन के दौरान भंवरकुआ पर एकता दिखाई और इंदौर सबसे बड़ा शैक्षणिक केन्द्र भी है, इसके अलावा दर्जनों प्रतिष्ठ कॉलेजों और देअविवि सहित अन्य विश्वविद्यालय यहां मौजूद हैं… यही कारण है कि अब ‘छात्रों की गूंज’ इंदौर में गूंजने जा रही… दूसरी तरफ आगामी दिनों में छात्र संघ चुनाव भी होने जा रहे, जिसके चलते भी राहुल का यह इंदौर दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा… हालांकि कार्यक्रम की रूपरेखा क्या होगी और कार्यक्रम स्थल अन्य विषयों पर अंतिम मोहर आज शाम तक लगने की संभावना है..!
More Stories
प्रतापगढ़ 16 अक्टूबर 26*प्रतापगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका*
लखनऊ16 अक्टूबर 26*डीजीपी राजीव कृष्ण की हाईलेवल क्राइम समीक्षा बैठक
नई दिल्ली 16 अक्टूबर 26*मुग़ल गए, अंग्रेज़ गए… अब बारी है नेहरू-गांधी परिवार के राजनीतिक वर्चस्व और वंशवाद की बेड़ियों से पूरी तरह मुक्त होने की!*