लखनऊ 3 अक्टूबर 26*मरते दम तक राहुल गांधी का साथ नहीं छोड़ूंगा, आराधना मिश्रा को बधाई, पद आते-जाते रहते हैं-अजय राय*
लखनऊ *उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय राय ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए पार्टी नेतृत्व के फैसले का स्वागत किया है। शनिवार को वाराणसी स्थित अपने आवास पर मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने जनेऊ दिखाकर कहा कि यह उनका ब्रह्म वचन है और वह मरते दम तक राहुल गांधी का साथ नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने दो टूक कहा कि राजनीति में पद आते-जाते रहते हैं, लेकिन विचारधारा और निष्ठा हमेशा कायम रहती है।
अजय राय ने कहा कि उनके कार्यकाल में प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं में यह भरोसा जागा था कि किसी भी अन्याय के खिलाफ उनका अध्यक्ष उनके साथ खड़ा है। उन्होंने नई प्रदेश अध्यक्ष से भी कार्यकर्ताओं के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा को पहली प्राथमिकता बनाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हाल ही में राहुल गांधी से संगठन को आगे ले जाने पर उनकी सकारात्मक चर्चा हुई है, इसलिए किसी भी कार्यकर्ता को नाराज होने की आवश्यकता नहीं है।
विपक्षी दल पर हमला बोलते हुए उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अपने आत्मसम्मान से कभी समझौता नहीं किया और उन्हें कोई खरीद नहीं सका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने का उल्लेख करते हुए अजय राय ने कहा कि पार्टी आगे उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, वे उसे पूरी निष्ठा और मजबूती से निभाएंगे तथा संगठन हित में उनकी लड़ाई लगातार जारी रहेगी।
More Stories
मुजफ्फरनगर, 3 अक्टूबर 26*8 अक्टूबर से एनएचएम संविदा कर्मियों की पूर्ण हड़ताल की चेतावनी
मुजफ्फरनगर, 3 अक्टूबर 26*गंभीर सिंह बने मुजफ्फरनगर के एडीएम फाइनेंस
महोबा 3 अक्टूबर 26*1894 में खुद का डाक टिकट जारी करने वाला ऐतिहासिक चरखारी डाकघर आज डिजिटल युग मे बदहाल,