आगरा4अक्टूबर24*साइबर फ्राड से डिजिटल अरेस्ट में सरकारी शिक्षिका मालती वर्मा की हार्ट अटैक से मौत:*
*आगरा:* की रहने वाली मालती वर्मा सरकारी शिक्षिका थीं. वो अपने स्कूल में ही थीं. तभी उनके मोबाइल पर एक वॉट्सऐप कॉल आई. जिस नंबर से कॉल आई उस पर पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति की डीपी लगी हुई थी.
कॉल करने वाले ने कहा कि आपकी बेटी सेक्स रैकेट में पकड़ी गई है. आपकी बदनामी न हो, बेटी के फोटो वायरल न हो, इसके लिए कॉल किया है. 15 मिनट के अंदर एक लाख रुपये भेज दो तो उसे छोड़ दिया जाएगा.
टीचर परेशान हो गईं. उन्होंने बेटे को 1 लाख रुपए ट्रांसफर करने को कहा, लेकिन रुपये ट्रांसफर करने से पहले ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया. परिवार वाले उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
*ऐसी घटनाओं में घबराएं नहीं, साइबर फ्राड करने वाले आपको डिजिटल अरेस्ट कर रहे हैं इसको एक फ्राड कॉल/ब्लैकमेलिंग समझकर इग्नोर करें*
इसको अपने घर/परिवार/गांव/मोहल्ले या अन्य सभी ग्रुप में जरूर शेयर करें ऐसे अपराध खत्म नहीं किये जा सकते ऐसे अपराधों में जागरूकता फैलाकर कम जरूर किया जा सकता है
🙏

More Stories
मथुरा*थाना महावन पुलिस द्वारा 68-F(2)-एन0डी0पी0एस0 के तहत अपराधी की 1कार ,1मोटरसाइकिल व1 आवासीय जमीन के अधिग्रहण की कार्यवाही की गई ।*
मथुरा 15 जुलाई 26 ड्रग तस्कर की संपत्ति का फ्रीजिंग का अनुमोदन*
मथुरा15जुलाई26* रीजेन्सी गार्डन गोदाम में इलैक्ट्रिक उपकरण चोरी करने वाले वांछित अभियुक्त को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया ।*