आगरा से बड़ी खबर,,,,,,,
आगरा28नवम्बर*दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर 30 मिनट लटका रहा बाइक सवार, नीचे गिरने से मौत
थाना सिकंदरा क्षेत्र में हाईवे के निर्माणाधीन आईएसबीटी फ्लाईओवर पर रविवार शाम को बाइक सवार युवक हादसे का शिकार हो गया। युवक बाइक पर खंदारी से रामबाग की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह बाइक सहित पुल से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक हाथरस जिले का रहने वाला था।
आईएसबीटी पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। भगवान टॉकीज से सिकंदरा की ओर जाने वाला रास्ता तैयार हो गया है, जबकि सिकंदरा से भगवान टॉकीज जाने वाले मार्ग के बीच में पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसको लेकर रूट डायवर्जन किया गया है। मगर, बाइक सवार युवक निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर चढ़ गया।
जहां पर फ्लाईओवर का जाल बिछाया गया था, युवक वहां तक पहुंच गया। जिससे वह बाइक सहित गिर गया। बाइक करीब तीन मंजिला नीचे आ गिरी। फ्लाईओवर बनाने के लिए लगे लोहे के जाल में युवक तकरीबन 30 मिनट तक लटका रहा। इसके बाद जमीन पर गिरा। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार बालियान का कहना है कि मृतक हाथरस का रहने वाला है। बाइक के नंबर के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों के आने पर ही पहचान हो सकेगी। युवक निर्माणाधीन फ्लाईओवर की लेन पर चला गया था। बीच में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। वो इसी के नीचे आकर गिर गया।

More Stories
बांदा 27 जून 26*नशे में धुत ओवरलोड डग्गी ने ट्रांसफार्मर में मारी टक्कर, खंभा-ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
मथुरा 26 जून 26*थाना महावन पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्तगण को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 26 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*