आगरा ब्रेकिंग
आगरा22मई2024*आगरा के सिंधी बाजार में भीषण आग, कई दुकानें जली।
आगरा से नदीम अब्बास की खास खबर यूपीआजतक।
आगरा, 22 मई। कोतवाली से कुछ दूरी पर स्थित शहर के सिंधी बाजार कपड़ा मार्केट में बुधवार सायं भीषण आग लग गई। आग की भयावहता देख दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भागने लगे। फायर ब्रिगेड की दस गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है।
आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक दुकान में लगे दो एसी में ब्लास्ट होने से ऊपर की मंजिल में रेस्टोरेंट में रखे सिलेंडर ने आग पकड़ ली। सिलेंडर ब्लास्ट होने से सड़क पर लगे बैनर-पोस्टर में आग लग गई।
देखते-देखते ही सड़क के दोनों तरफ की छह दुकानों तक आग पहुंच गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले एक दुकान में आग लगी, इसके बाद एक के बाद एक दुकान में फैलती चली गई। आग सिंधी बाजार की रेडीमेड गारमेंट की दुकानों की तरफ बढ़ने लगी। इससे दुकानदारों के होश उड़ गए।
सिंधी बाजार के दुकानदार भी बाहर निकल आए और आग पर काबू पाने के प्रयास करने लगे। लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि दुकानों के पास जाने की कोई हिम्मत नहीं जुटा सका।
सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दस गाड़ियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

More Stories
मथुरा 14 नवंबर 26* नाबालिग से बलात्कार के अभियोग में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*
अयोध्या 14 नवंबर 26*मिल्कीपुर में हाईवे पर बाइक गिरने से युवक घायलः हाईवे पर बेहोश मिला;
सुल्तानपुर 14 नवंबर 26*आधी रात सड़क पर परिवार के साथ फंसे रोहित,हेड कांस्टेबल कैसर अब्बास रिजवी ने फरिश्ता बनकर पहुंचाई मदद*