आगरा18अगस्त*ऑनलाइन मटकी एवं कलश सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
*राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति महिला प्रकोष्ठ जनपद आगरा द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण जी के लिये माखन एवं मिश्री रखने के लिए ऑनलाइन मटकी एवं कलश सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. दिनाँक 18/08/2022 राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति महिला प्रकोष्ठ जनपद आगरा की जिला वरिष्ठ महामंत्री ऋचा मिश्रा के नेतृत्व में जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भगवान श्री कृष्ण जी के लिए माखन एवं मिश्री रखने के लिए ऑनलाइन मटकी एवं कलश सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता का शुभारंभ ऑनलाइन राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने किया इस अवसर पर समस्त देशवासियों एवं संगठन के पदाधिकारियों को जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की उन्होंने कहा कि भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया जाता है मान्यता है कि इस दिन रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्री कृष्ण जी का जन्म हुआ था सनातन धर्म के सभी लोग भगवान श्री कृष्ण की जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़ी धूमधाम से मनाते हैं इस अवसर पर उन्होंने संगठन की वरिष्ठ साथी ऋचा मिश्रा जी द्वारा संगठन के साथियों के लिए भगवान श्री कृष्ण जी की माखन मिश्री रखने के लिए ऑनलाइन मटकी एवं कलश सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन कराया इसके लिए ऋचा जी जी को हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सम्मानित साथियों का सम्मान दिनाँक 04 सितंबर 2022, दिन रविवार समय. दोपहर 02 बजे,स्थान .V G CRAFTROYAL, फतेहाबाद रोड आगरा पर किया जाएगा ऑनलाइन प्रतियोगिता में रिचा गुप्ता, रुचि मित्तल, हेमलता अग्रवाल, मधु अग्रवाल, संध्या शाह, रूबी बघेल ,ज्योति कुदेशिया, मीनू गुप्ता, रुचि गुप्ता, सुनीता गुप्ता, नीरू बांदिल,प्रीती शर्मा, कंचन यदुवंशी, उमा अग्रवाल, अंजू गुप्ता, नूतन गुप्ता, रूपाली गुप्ता, राखी गुप्ता आदि ने भाग लिया*

More Stories
अयोध्या22जून26*भेलसर–सुजागंज मोड़ पर खेल मैदान की भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों में रोष
मथुरा 22 जून 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयाश के अभियोग में वाँछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
बांदा 22 जून 26* आयुक्त सभागार, बांदा में मंडलीय विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।*