आगरा16मार्च*पुलिस आई एक्शन मोड़ में, जमीन पर कब्जे, छेड़छाड़, अवैध वसूली और माफियाओं को लेकर ये निर्देश जारी
आगरा विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद पुलिस एक दम एक्शन मोड में आ गयी है। पुलिस का एक्शन मोड में आने से अपराधियों की शामत आ गई है तो वहीं होली के दौरान हुड़दंग करने वाले सलाखों के पीछे जाएंगे। इसको लेकर एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने रणनीति तैयार की है और इस संबंध में आगरा समेत आठ जिलों के एसएसपी को दिशा-निर्देश दिए है।
माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
एडीजी जोन ने चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद ही अधीनस्थों को चिह्नित माफियाओं के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं। पिछले दिनों गैंगस्टर एक्ट के भी मुकदमे लिखे गए हैं। आरोपियों की संपत्ति को चिह्नित किया जा रहा है। इनकी संपत्ति को जब्त किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन को जल्द रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद प्रशासन की ओर से निर्णय लिया जाएगा। जमीनों पर कब्जे, छेड़छाड़, अवैध वसूली की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई होगी। थानों और पुलिस अधिकारियों के कार्यालय में आने वाली जनता की शिकायतों के भी त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।
एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि चुनाव बाद होली का त्यौहार है। ऐसे में लोग अपनी रंजिश निकाल सकते हैं। इसको लेकर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। शहर से लेकर देहात तक किसी तरह का विवाद नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस ऐसा करने वालों से सख्ती से निपटेगी। इसके लिए दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। शांति कमेटी की बैठक भी कराई जा रही हैं।
हुड़दंगियों पर चलेगा चाबुक
होली पर्व के दौरान हुड़दंग करने वाले लोगों पर भी पुलिस का चाबुक चलेगा।

More Stories
पूर्णिया बिहार 27 फरवरी 26* पूर्णिया में नेशनल टैलेंट हंट के ऑडिशन में उमड़े प्रतिभागी, कांग्रेस में शामिल होने का मौका : चित्रा बाथम
उन्नाव २७ फरवरी २६ * एजुकेशन किट पाकर खिले बच्चों के चेहरे
अयोध्या २७ फरवरी २६ * हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बड़ा हादसा टलाः इनायत नगर थाने के सामने हुई घटना, 4 लोग सुरक्षित।