February 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

आगरा10अक्टूबर* मिशन- 51 नेकी की दीवार के अंतर्गत 13 वीं नेकी की दीवार का शुभारंभ किया गया

आगरा10अक्टूबर* मिशन- 51 नेकी की दीवार के अंतर्गत 13 वीं नेकी की दीवार का शुभारंभ किया गया

आगरा10अक्टूबर* मिशन- 51 नेकी की दीवार के अंतर्गत 13 वीं नेकी की दीवार का शुभारंभ किया गया

*राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति द्वारा शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर मिशन- 51 नेकी की दीवार के अंतर्गत 13 वीं नेकी की दीवार का शुभारंभ मुंशी लाल पन्ना लाल महादेव जी मंदिर फतेहाबाद रोड आगरा पर राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने किया . दिनाँक 09 /10/ 2022 शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति द्वारा मिशन- 51 नेकी की दीवार के अंतर्गत 13 वीं नेकी की दीवार का शुभारंभ. मुंशी लाल पन्ना लाल जी महादेव मंदिर फतेहाबाद रोड आगरा पर आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को वस्त्र वितरित कर किया इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष .मनीष गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति द्वारा मिशन -51 नेकी की दीवार के अंतर्गत संगठन द्वारा आज 13 वीं नेकी की दीवार का शुभारंभ किया गया है इससे पूर्व 11 नेकी की दीवार आगरा में बन चुकी है, 12वीं नेकी की दीवार इटावा में बनाई गई है एवं 13 वीं नेकी की दीवार आज आगरा में बनाई गई है संगठन के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया है कि पूरे देश में कम से कम संगठन द्वारा 51 नेकी की दीवार बनाई जाएंगी नेकी की दीवार बनाने के पीछे संगठन का उद्देश्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति को अगर कुछ जरूरत का सामान चाहिए तो जो नेकी की दीवार पर रखा है वह वह ले जाए उसे किसी के आगे हाथ फैला कर मांगना ना पड़े इन नेकी की दीवारों का निर्माण संगठन शहर के प्रमुख मंदिरों पर करने का कार्य कर रहा है जिससे कि मंदिर पर अगर किसी श्रद्धालु के पास कुछ दान करने की वस्तु तो वहां रखी जाए और किसी को कुछ वस्तु चाहिए तो उस वस्तु को ले जाए अंत में उन्होंने नेकी की दीवार की प्रभारी .शशि गुप्ता. मंडल अध्यक्ष राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति महिला प्रकोष्ठ आगरा मंडल का 13 वीं नेकी की दीवार का निर्माण करने में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया एवं पंडित विनोद शर्मा जी का भी बहुत-बहुत हार्दिक आभार व्यक्त किया . नेकी की दीवार की प्रभारी शशी गुप्ता मंडल अध्यक्ष राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति महिला प्रकोष्ठ आगरा मंडल ने कहा कि 14 वीं नेकी की दीवार का शुभारंभ. फतेहाबाद में शीघ्र किया जाएगा . नेकी की दीवार कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि .हर्षा बंसल अध्यक्ष. राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति जनपद आगरा ने कहा कि राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति द्वारा विगत 20 वर्षों से सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं और आगे भी इसी प्रकार निरंतर सामाजिक कार्य किए जाएंगे*