आगरा1अक्टूबर24*ACP सुकन्या शर्मा आज सुबह से मीडिया से लेकर पूरे UP में छाईं हैं। पूर्व CM अखिलेश यादव ने भी इन्हें प्रोत्साहित किया है-
रात 12 बजे आगरा में 112 में कॉल जाती है। पुलिस कंट्रोल रूम में फोन पर कोई महिला थी, जिन्होंने पुलिस से मदद मांगी। महिला ने कहा कि वो सुनसान सड़क पर अकेली है। क्या उसे मदद मिल सकती है।
महिला के फोन पर तुरंत एक्शन होता है। कुछ मिनट में कंट्रोल रूम की टीम पहुंच और जो सामने देखा तो पुलिस वाले भी हैरान। क्योंकि उनके सामने आगरा की ACP सुकन्या शर्मा थीं।
ACP सुकन्या शर्मा रात में अकेले सफेद टॉप, काली जींस पहनकर महिलाओं की सुरक्षा की जांच के लिए निकली थीं। उनके इस पहल की हर कोई तारीफ कर रहा है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 4 जून 26 APK फाइल का झांसा देकर मुखिया का नंबर पोर्ट, साइबर थाना ने दिलाई राहत
सहारनपुर4जून2026*स्पेयर पार्ट्स कारोबारी की पत्नी पूनम हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया
लखनऊ4जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*