आगरा05जनवरी*जहां पत्रकारों का सम्मान नहीं वहां कोई खबर कवरेज नहीं।
————————————-
आगरा— मेरे पत्रकार भाइयों नई साल में कर दो एक नई शुरुआत। जहां पत्रकारों का सम्मान नहीं वहां कोई खबर कवरेज नहीं होनी चाहिए। तिरछी नजर के साथ बेखौफ सच लिख रहा हूं।
हम सभी पत्रकार भाई सुख दुख के काम आते हैं चाहे वह किसी भी जगह की घटना हो या फिर किसी नेता एवं कार्यकर्ता को अपना चेहरा चमकाना हो अथवा कॉलोनी मोहल्ले एवं कोई भी समस्या हो तो पत्रकारों को बुलाया जाता है, और पत्रकार भी सही समय पर पहुंचकर उनका साथ ही देते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है। कि पत्रकारों के विषय में किसी ने नहीं सोचा है, नहीं ना जबकि अपनी जान जोखिम में डालकर पत्रकार हर खबर की कवरेज करता है, और हर समय और हर जगह एवं राजनीति का मामला हो अथवा मोहल्ले कॉलोनी या कोई भी समस्या हो तो झट अपनी मोटरसाइकिल से ₹100 की पेट्रोल खर्च कर उपस्थित हो जाते हैं। लेकिन समय आने पर पत्रकारों का कोई साथ नहीं देता ना ही कोई सम्मान मिलता है ।तो अब आप ही बताएं ऐसे समय में कवरेज होनी चाहिए या नहीं अगर नहीं तो चाहे कोई भी दल अथवा राजनीति का मामला हो कुछ ,नहीं हो कोई खबर कवरेज नहीं होनी चाहिए। क्योंकि काम निकलने के बाद सभी पत्रकारों को भूल जाते हैं ।और पत्रकारों से प्रेम से बात करने की बात तो एक तरफ, उनकी तरफ ध्यान भी देना पसंद नहीं करते ।एक बात और बताएं क्या साल में कवरेज करने के बाद पत्रकारों को कोई विज्ञापन सम्मान का हक नहीं ,अगर है तो फिर क्यों नहीं ऐसा क्यों तो कसम खाओ आज अपनी कलम की और ऐसी किसी भी जगह खबर कवरेज ना करें। बोलो जय श्री चित्रगुप्त महाराज की जय हो पत्रकारो को मिलना चाहिए सम्मान।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी 27 मार्च 26*नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने मां शीतला धाम मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*
नई दिल्ली 27 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली 27 मार्च 27* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल*