आगरा02जनवरी24*नव वर्ष के उपलक्ष में साधु संतों को बांटे कंबल, भंडारा लगाया।
आगरा से संवाददाता विजेंद्र सैनी की रिपोर्ट यूपी आजतक।
आगरा। बाह स्थित बटेश्वर मंदिर पर आज कुंभ जैसा नजारा देखने को मिला। नव वर्ष के उपलक्ष्य में बटेश्वर मंदिर के प्रांगण में भंडारा एवम कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भंडारे में साधु-संतों के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम का आयोजन लोजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर जगदीश तोमर ने किया। उन्होंने बताया कि वह हर वर्ष बटेश्वर मंदिर पर साधु संतो को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण एवम भंडारे का आयोजन करते हैं। आज हमारा समाज संतो के बाल पर चल रहा है। संत भगवान का रूप होते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को साधु संतों को सेवा करनी चाहिए।
इस कार्यक्रम में आसपास एवं दूरदराज से आए साधु-संतों ने शिरकत की। भंडारे में जो भी संत पहुंचे सभी को आने-जाने का किराया और ठंड से बचाव के लिए कम्बल वितरित किए। इस मौके पर उपस्थित साधु संतों एवं ग्रामीणों ने कहा कि आज मंदिर पर कुंभ जैसा नजारा देखने को मिल रहा है।

More Stories
भागलपुर4 जून26*सबौर थानान्तर्गत 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
लखनऊ4जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
इटावा4 जून2026*प्रशिक्षण प्राप्त कर रही आइएएस कोमल पुनिया ने महेवा सी एच सी व अहेरी पुर पहुँचकर जानकारी ली