आगरा02अप्रैल24*छूटे विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आज से
एडवोकेट शिवानी जैन की रिपोर्ट यूपीआजतक
आगरा । डॉ . भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के स्नातक द्वितीय वर्ष ( पूर्व छात्र ) , तृतीय वर्ष , परास्नातक अंतिम वर्ष की प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षाओं के लिए आगरा कॉलेज को नोडल सेंटर बनाया गया है । इसमें छूटे छात्र – छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा और मौखिक परीक्षा कराई जाएंगी । ये परीक्षाएं 2 से 5 अप्रैल तक होंगी ।आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ . सीके गौतम ने बताया कि एमए , एमएससी गणित की परीक्षा 2 अप्रैल , एमए इतिहास एवं समाजशास्त्र की परीक्षा 3 मार्च , बीए सैन्य विज्ञान एवं शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा 4 अप्रैल को होगी । एमए अर्थशास्त्र एवं राजनीति शास्त्र की परीक्षा . 4 और एमए हिंदी , अंग्रेजी , संस्कृत एवं एमएससी वनस्पति विज्ञान , रसायन विज्ञान की परीक्षा 5 अप्रैल को होगी ।

More Stories
सुल्तानपुर ०१ मार्च २६ * होली और रमजान त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक
लखनऊ ०१ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें……………….
लखनऊ १ मार्च २६ * खामेनेई की मौत के बाद यूपी हाई अलर्ट पर, प्रदर्शनों पर पुलिस की कड़ी नजर