आगरा01अप्रैल*घर में घुसकर महिला को मारी गोली,
आगरा एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में स्थित गणेश नर्सरी के पास उस समय अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला जब एक युवक ने घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र की पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी विकास कुमार भी मौके पर आ गए और घायल हुई महिला को तुरंत इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। युवक-युवती दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं इसलिए एहतियातन तौर पर क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
प्रेम प्रसंग में मारी गोली
जानकारी के अनुसार घायल हुई महिला का देव गुर्जर नाम के व्यक्ति से प्रेम प्रसंग था लेकिन महिला ने इस प्रेम प्रसंग को खत्म कर दिया था। बताया जाता है कि महिला का प्रेमी दूसरे की छत से चढ़कर इनके घर में पहुंचा और अपनी प्रेमिका को गोली मार दी। इस घटना से घर में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
घायल को कराया एसएन में भर्ती
पुलिस ने घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए एसएम में भर्ती करा दिया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी विकास कुमार ने घर में मौजूद परिवार के लोगों से इस पूरी घटना की जानकारी ली। एसपी सिटी आगरा ने बताया कि परिवार की ओर से तहरीर दी गई है जिसमें देव गुर्जर नाम के व्यक्ति द्वारा इस घटना को किए जाने की जानकारी दी गई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
More Stories
मथुरा 26 अक्टूबर 26* 2 वर्ष की बच्ची कि पानी में डूबने से दर्दनाक मौत*
मथुरा 26 अक्टूबर 26* जान से मारने की धमकी देकर फायरिंग करने वाले 01 अभियुक्त को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 26 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा अभियुक्त को अवैध चाकू व चोरी की मोटर साइकिल सहित किया गया गिरफ्तार।*