आगरा UP26 june 26* : सोलर लोन पास कराने के नाम पर 52 हजार की रिश्वत मांगने वाला PNB मैनेजर आगरा से गिरफ्तार, CBI ने 30 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा
📍CBI ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की भद्रौली शाखा, बरहन (आगरा) के शाखा प्रबंधक प्रवीण यादव को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। CBI ने आरोपी को शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये की रिश्वत की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी को शुक्रवार को गाजियाबाद की सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा।
📍CBI के अनुसार 25 जून को दर्ज मामले में आरोप है कि एक निजी कंपनी से जुड़े शिकायतकर्ता की करीब 19 सोलर पैनल लोन फाइलें बैंक से पहले ही स्वीकृत हो चुकी थीं। इन फाइलों को प्रोसेस कर क्लियर करने के बदले शाखा प्रबंधक ने प्रति फाइल 7 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
📍जांच एजेंसी के मुताबिक बातचीत के बाद सौदा 52 हजार रुपये में तय हुआ। इसके बाद CBI ने शिकायत का सत्यापन कर ट्रैप बिछाया। आरोपी मैनेजर शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये की पहली किस्त लेते समय रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

More Stories
देहरादून12जुलाई26*विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से मिले पत्रकार कल्याण समिति के पदाधिकारी |
कोलकाता12जुलाई26*बंगाल में 20 साल बाद टाटा की वापसी की चर्चा ज़ोरों पर!!
लखनऊ12जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*