आगरा 01जनवरी 26*इलाज के बहाने एक तांत्रिक ने नाबालिग लड़की से फिजिकल रिलेशन बनाने की कोशिश की।
आगरा में इलाज के बहाने एक तांत्रिक ने नाबालिग लड़की से फिजिकल रिलेशन बनाने की कोशिश की। दो दिनों तक बंधक बनाकर रखा। बंद कमरे में उसके कपड़े उतरवाए। आरोपी ने दावा किया- लड़की के पेट में जिन्न का बच्चा है। वह छह महीने की प्रेग्नेंट है। जैसे जिन्न ने तुम्हारे साथ किया, वैसे ही मुझे भी करना पड़ेगा। तभी वो बच्चा गायब होगा।
पीड़िता ने बताया- जब उसने विरोध किया तो तांत्रिक ने वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। तांत्रिक के चंगुल से निकलने के बाद 22 दिसंबर को उसने अपनी बहन से पूरी आपबीती बताई। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने 31 दिसंबर को एफआईआर दर्ज कराई है। युवती फतेहपुर सिकरी की रहने वाली है।

More Stories
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*बोर्ड परीक्षा केदो का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम एसपी*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*कौशाम्बी पहुंचे अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब मजदूरों के जीविका से कर रही है खिलवाड़*