असम4जुलाई2026*और बोलो दिन भर अदानी अंबानी करनेवाले गांधी और वाड्रा परिवार ने कितना डोनेशन दिया*
असम में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने 21 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक एवं चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी ने यह राशि असम मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की। यह योगदान राज्य में रिलायंस फाउंडेशन, वंतारा और रिलायंस परिवार की ओर से पहले से चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों के अतिरिक्त है।
नीता अंबानी ने असम के बाढ़ प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता जताते हुए कहा, “असम के लोगों के साथ हमारी संवेदनाएं, प्रार्थनाएं और गहरी एकजुटता है। बाढ़ से प्रभावित हर परिवार के प्रति मेरा दिल दुखता है। कृपया यह जान लें कि आप अकेले नहीं हैं।”
उन्होंने कहा कि रिलायंस फाउंडेशन और वंतारा की टीमें, साथ ही रिलायंस परिवार के स्वयंसेवक, असम सरकार और स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर जमीन पर राहत कार्य कर रहे हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना है।
रिलायंस फाउंडेशन की ओर से असम में सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्रों और पेयजल व्यवस्था को बहाल करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की तत्काल जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ राज्य के पुनर्वास और रिकवरी में भी सहयोग दिया जा रहा है।
वहीं, वंतारा की टीम बाढ़ प्रभावित इलाकों में पशुधन और सामुदायिक पशुओं के लिए घर-घर जाकर पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करा रही है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी नीता अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि नीता अंबानी ने कठिन समय में हमेशा असम के लोगों का साथ दिया है। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान रिलायंस फाउंडेशन की ओर से मिली सहायता का भी उल्लेख किया।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी नीता अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि नीता अंबानी ने कठिन समय में हमेशा असम के लोगों का साथ दिया है। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान रिलायंस फाउंडेशन की ओर से मिली सहायता का भी उल्लेख किया।
#Assam #AssamFloods #RelianceFoundation #NitaAmbani @ril_foundation
More Stories
कौशाम्बी 21सितंबर 26**सफाई मित्रों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता*
रायचूर कर्नाटक 21 सितंबर 26*भाकपा (माले) रेड स्टार की बैठक में आरएसएस के फासीवाद पर उठे सवाल*
हापुड़ 21 सितंबर 26*रामा मेडिकल कॉलेज, हापुड़ में बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया का भव्य स्वागत*