अलीगढ़30नवम्बर23*11000 दीपों की रोशनी से जगमगाया देवभूमि धरणीधर तीर्थ।
अलीगढ़ से यादवेंद्र पाल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक।
जनपद अलीगढ़ की तहसील इगलास के महर्षि विश्वामित्र की पावन तपोस्थली विश्वामित्रपुरी बेसवा में देव दीपावली पर धरणीधर सरोवर 11000 दीपों से ऐसा जगमाया जैसे स्वर्ग जगमाया हो। सोमवार के दिन श्रद्धा की रोशनी से सरोवर पर हजारों की संख्या में घाटों पर जल रही दीपों की श्रृंखला मन को मोहित और आनंदित करने वाली थी। यह नजारा देव दीपावली के पावन पर्व का था। सरोवर स्थित बारहद्वारी महादेव मंदिर पर सांपों के आगमन से क्षेत्रीय जनता में काफी खुशी नजर आई, वहीं श्री राम मंदिर पर अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया गया, तथा विश्वामित्र पार्क पर रेवड़ी का वितरण और पुलिस चौकी स्थित भोलेनाथ के मंदिर पर खाटू श्याम के स्वरूप को देखकर जनता का मन मोह लिया। उधर रुद्रेश्वर नाथ पर 16 श्रृंगार किए गए तथा दाऊजी मंदिर हनुमान मंदिर पर तथा समाधि काली मंदिर पर प्रसाद वितरण हुआ। मुख्य कार्यक्रम हरे कृष्णा सरकारी घाट पर हुआ, जिसमे धरणीधर सरोवर की महा आरती की गई। जिसमें शामिल होकर जनता ने अपने आप को धन्यधान्य समझा। वहीं पर देवभूमि धरणीधर तीर्थ परिवार न्यास के अध्यक्ष हरीश कटारा बृजवासी, प्रदीप प्रधान, अशोक चौधरी , रामहरी, बैद्य बनवारी लाल शर्मा, पूरन सिंह पूर्व प्रधानाचार्य , ज्ञानेश शर्मा, वीरेंद्र दिवाकर, शनि राघव, आदि मौजूद रहे।

More Stories
नोयडा7जुलाई26*नोयडा प्राधिकरण ने 6 किमी लंबा छह लेन का नया एलिवेटेड रोड बनाने का फैसला लिया है
सुल्तानपुर7जुलाई26*मुख्यमंत्री के आगमन से पहले बड़ा सवाल: क्या ‘जुगाड़ के लाइसेंस’ पर चल रहा है ख्वाजा हॉस्पिटल?*
बिजनौर7जुलाई26*तीन तलाक के बाद हलाला का झांसा, जेठ वसीम पर दुष्कर्म का आरोप; पति समेत ससुराल पक्ष पर मुकदमा