अलीगढ़27अप्रैल25*सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हमला*
अलीगढ़:
राणा सांगा को लेकर बयान के बाद से करणी सेना के निशाने पर आए समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन पर अलीगढ़ में रविवार को हमला कर दिया गया। करणी सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रामजी लाल सुमन के काफिले पर गोभाना टोल प्लाजा के पास हमला किया है। उनके काफिले में शामिल गाड़ियों पर टायर और पत्थर फेंके गए। इससे कई गाड़ियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। करणी सेना ने पहले ही रामजी लाल सुमन के काफिले पर हमले की धमकी दी थी। इसके बाद भी कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि जब तक राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान पर राम जी लाल सुमन माफी नहीं मांगते हैं, इसी तरह से हमले जारी रहेंगे।

More Stories
कौशाम्बी 4 मार्च 26*रसूलपुर ब्यूर में खेली गई खून की होली दंपत्ति सहित तीन घायल*
मथुरा 4 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम ने अभियुक्त को 01 अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार ।*
अयोध्या 4 मार्च 26*अयोध्या में होली की खुशियां मातम में बदली: सरयू नदी में डूबने से दो नाबालिगों की मौत, एक बचाया गया