अलीगढ़27अप्रैल25*संजय नगर कॉलोनी में बच्चों के विवाद
ने लिया गंभीर रूप, दबंगों ने युवक को मारी गोली
अलीगढ़ से शिवानी जैन की रिपोर्ट
अलीगढ़ के थाना देहली गेट क्षेत्र की संजय नगर कॉलोनी में बच्चों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप
ले लिया। विवाद के बाद दबंगों ने युवक के घर पर आकर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए।
गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच
गई। परिजन घायल युवक को आनन-फानन में थाने लेकर पहुंचे, जहां से उसे डॉक्टरी परीक्षण के
लिए भेजा गया। पुलिस ने घायल के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश
शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भय का माहौल है और पुलिस मामले की गंभीरता
से जांच कर रही है।
More Stories
मुजफ्फरनगर 14 सितंबर 26* महिला से लॉकेट लूटने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार,
कानपुर नगर 14 सितम्बर 26*36वां वार्षिक आम सभा की बैठक पेंशनर्स समाज पनकी में संपन्न*
मुजफ्फरनगर 14 सितम्बर 26* बडकली फाटक पर एक व्यक्ति की रेल से कटकर मौत*