February 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अलीगढ़25जून2023*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर आज शाम 5 बजे तक की खास खबरें

अलीगढ़25जून2023*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर आज शाम 5 बजे तक की खास खबरें

अलीगढ़25जून2023*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर आज शाम 5 बजे तक की खास खबरें

✒️ *◼️उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में फिर बढ़ाई गई गर्मी की छुट्टी◼️*

उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी दो जुलाई तक बढ़ा दी गई है। सभी स्कूल तीन जुलाई से खुलेंगे। पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि 26 जून तक थी। अब इसे छह दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। यह आदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों में मान्य होगा। सबसे पहले बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि 15 जून तक तय की गई थी जिसे फिर बढ़ाकर 26 जून तक कर दिया गया था। अब यह अवधि 2 जुलाई तक कर दी गई है। 3 जुलाई को सभी स्कूल खुलेंगे।परिषद ने स्कूलों के खुलने से पहले पर्याप्त साफ-सफाई और शौचालय की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं।

✒️ *◼️राममंदिर के लिए विदेशी भक्त भी कर सकेंगे दान, अभी दान पात्र से ही हर महीने मिल रहे 60-70 लाख रुपये◼️*

राममंदिर निर्माण के लिए अब विदेशी भक्त भी निधि समर्पण कर सकेंगे। इस संबंध में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह सुविधा नवंबर से मिलने लगेगी।एफसीआरए में पंजीकरण के लिए ट्रस्ट ने आवेदन कर दिया है,विदेश में रहने वाले रामभक्त भी अब जल्द ही राममंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण कर पाएंगे। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट नवंबर तक विदेशी दान लेने में सक्षम हो जाएगा। ट्रस्ट की ओर से एफसीआरए में पंजीकरण का आवेदन पहले ही किया जा चुका है।ट्रस्ट ने राममंदिर निर्माण के लिए वर्ष 2021 में निधि समर्पण अभियान चलाया था। पूरे देश में चले इस अभियान में मंदिर निर्माण के लिए रामभक्तों ने करीब 3500 करोड़ का दान किया था। उस समय विदेशी रामभक्त मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण नहीं कर पाए थे, क्योंकि ट्रस्ट विदेशी दान लेने में सक्षम नहीं था। जब तक गृहमंत्रालय की ओर से ट्रस्ट का पंजीकरण एफसीआरए (विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम) के तहत नहीं हो जाता, तब तक ट्रस्ट विदेशी श्रद्धालुओं से सहयोग राशि स्वीकार करने में असमर्थ है।

✒️ *◼️प्रधानमंत्री मोदी को मिला मिस्र का सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति सिसी ने दिया ऑर्डर ऑफ द नाइल◼️*

प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे के बाद शनिवार को मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचे हैं। उन्होंने रविवार को हेलियोपोलिस वॉर मेमोरियल और अल हाकिम मस्जिद का दौरा किया। बता दें, पीएम की यह यात्रा दो दिवसीय है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्र के काहिरा में गीजा के महान पिरामिड का दौरा किया।मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने काहिरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ पुरस्कार से सम्मानित किया। ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है,काहिरा में पीएम नरेंद्र मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से मुलाकात की। इस दौरान कई द्विपक्षीय समझौतों ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

✒️ *छह महीने बढ़ा एएमयू के अस्थाई कर्मचारियों का कार्यकाल, ईसी की बैठक में लगी मुहर, वीसी पैनल जल्द*

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की कार्यकारी परिषद की बैठक में दैनिक वेतनभोगी व अस्थाई कर्मचारियों का सेवा विस्तार छह महीने बढ़ाने पर मुहर लग गई। इन कर्मचारियों का कार्यकाल 30 जून 2023 तक था। शनिवार सुबह 11 बजे से शुरू हुई बैठक रात 9 बजे खत्म हुई।सर सैयद एकेडमी में कार्यकारी परिषद की बैठक सुबह 11 बजे शुरू हो गई। पिछली बार बैठक में लिए गए निर्णय पर सहमति दे दी गई। इसके बाद एजेंडे पर चर्चा शुरू हुई। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों और अस्थाई कर्मचारियों के सेवा विस्तार को लेकर बात उठी, जिस पर परिषद ने दिसंबर 2023 तक उनके सेवा विस्तार पर मुहर लगा दी गई। इनकी संख्या करीब पांच हजार से ज्यादा है। सेवा विस्तार को लेकर इन कर्मचारियों में काफी दिनों से बेचैनी थी। अस्थाई कर्मचारियों की स्क्रीनिंग कमेटी आदि को लेकर एक कमेटी भी बनाने का फैसला लिया गया, जो दो महीने में अपनी रिपोर्ट देगी। उन कर्मचारियों को फायदा होगा, जो 10 साल से ज्यादा समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।सीआरआर एक महीने के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।

✒️ *◼️लखनऊ-नोएडा में झमाझम बार‍िश, आगरा-कानपुर में भीषण उमस, 45 ज‍िलों में मौसम व‍िभाग ने जारी क‍िया अलर्ट◼️*

उत्‍तर प्रदेश में मानसून ने दस्‍तक दे दी है। नोएडा गाज‍ियाबाद के साथ लखनऊ में हुई झमाझम बार‍िश ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत प्रदान की है। मौसम व‍िभाग ने यूपी के 45 से अध‍िक शहरों में तेज आंधी के साथ अगले 24 से 48 घंटे में झमाझम बार‍िश की चेतावनी जारी की है।यूपी में भीषण गर्मी के बीच नोएडा, गाज‍ियाबाद और लखनऊ में सुबह से शुरु हुई झमाझम बार‍िश ने मौसम खुशनुमा कर द‍िया है। कानपुर, आगरा, गोरखपुर सह‍ित कई ज‍िलों में भीषण उमस से लोग बेहाल हैं। मौसम व‍िभाग ने प्रदेश के 45 से अध‍िक ज‍िलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी क‍िया है।मानसून प्रदेशभर में दस्तक दे चुका है रव‍िवार की सुबह बादलों की आवाजाही के साथ अलग-अलग जगहों पर हुई छिटपुट बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर भागों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार मानसून के आगमन से प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

✒️ *◼️पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मौसम की तरह प्रदेश में ठंडे पड़े माफिया, नोएडा में बोले मुख्यमंत्री योगी- पाकिस्तान एक-एक रोटी को मोहताज◼️*

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज जैसे पश्चिमी यूपी का मौसम ठंडा हो गया है वैसे ही उत्तर प्रदेश में माफिया ठंडे पड़ गए हैं। मुख्यमंत्री ने रविवार को गौतमबुद्ध नगर जिले में 1718.66 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर भारतवासी जनवरी 2024 का इंतजार कर रहा है, जब अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर में रामलला विराजमान होंगे।उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश के लोकतंत्र पर जब संकट आया था, तब आदरणीय जय प्रकाश नारायण, श्रद्धेय अटल बिहारी वायपेयी, आदरणीय आडवाणी समेत महान सेनानियों ने लोकतंत्र को बचाने का काम किया,आपातकाल को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से 48 वर्ष पहले कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास किया था। लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया था। उस वक्त मुखर आवाजों में एक नाम पत्रकार रामनाथ गोयनका का भी था। आज उनके नाम से एक मार्ग का लोकार्पण का अवसर प्राप्त हुआ,मुख्यमंत्री ने जनसभा में आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में प्रदेश में जी20 की बैठक हो रहीं हैं। आज पाकिस्तान एक-एक रोटी के लिए मोहताज हो रहा है, लेकिन भारत तेजी से बढ़ रहा है। 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। प्रदेश को छह वर्ष में एक नई पहचान देने का काम किया है।

✒️ *◼️2,000 रुपये के नोट को लेकर आया नया अपडेट, दो-तिहाई से ज्यादा की हुई वापसी◼️*

मई महीने में आरबीआई के गवर्नर ने 2000 रुपये के नोट को लेकर बड़ा एलान किया है। अब इस नोट को सर्कुलेशन से बाहर किया जा रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर ने 2000 रुपये के नोट को लेकर ये बताया है कि एक महीने में दो-तिहाई नोट वापस कर दिया है। आप 30 सितंबर तक इस नोट को जमा करवा सकते हैं,मई महीने में भारत के केंद्रीय बैंक ने 2000 रुपये के नोट को लेकर बड़ा ऐलान किया है। अब इस नोट को सर्कुलेशन से बाहर किया जा रहा है। लोग 30 सितंबर 2023 तक इस नोट को बैंक में जमा करवा सकते हैं। फिलहाल इस नोट को वैध रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है।भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 2000 रुपये के नोट के बारे में कहा कि मई महीने से अभी तक यानी कि एक महीने के भीतर 2,000 रुपये के दो-तिहाई से ज्यादा नोट सिस्टम में वापस आ गये हैं।
एमपीएस की बैठक
इस महीने 8 तारीख को वित्तीय वर्ष की दूसरी मौद्रिक नीति समीक्षा में लिए गए फैसलों की घोषणा हुई है। मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए दास ने कहा था कि 2,000 रुपये के लगभग 1.8 लाख करोड़ रुपये तक के नोट अब सिस्टम में वापस आ गया है। जबकि ये नोट 31 मार्च तक मार्केट में लगभग 50 प्रतिशत ही सर्कुलेशन में थे। इसमें लगभग 85 प्रतिशत नोट जमा हो गए हैं। बाकी नोट अभी मार्केट में चल रहे हैं। यानी कि लोग अभी भी उन नोटों का संचालन किया जा रहा है।

✒️ *◼️महिला ने फांसी के फंदे पर लटक कर दी जान, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप◼️*

अलीगढ़ के थाना बरला क्षेत्र में एक विवाहिता ने फांसी के फंदे पर लटक कर जीवन लीला समाप्त कर ली, मृतक महिला के पिता ने दहेज प्रताड़ित के चलते हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है, वहीं मृतक महिला के पिता ने बताया कि ससुराल पक्ष आए दिन प्रताड़ित करते हैं इसी को लेकर तीन दिन पूर्व ससुराल पक्ष मारपीट कर महिला की बुआ के घर छोड़ गए, जहां ससुरालियों से परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी।

✒️ *◼️शाहजमाल में नशे में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ◼️*

दरअसल पूरा मामला जनपद अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र अंतर्गत शाह जमाल का है जहां नशे की हालत में एक युवक ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली, जानकारी देते हुए मृतक के चाचा बाबू ने बताया कि मृतक का नाम वाहिद है और वह नशे का आदी था, देर रात वाहिद रोजाना की तरह कमरे में सोने गया था वही आज सुबह जब देखा तो वाहिद का शव पंखे पर लटका मिला, मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

✒️ *◼️बुजुर्ग दुकानदार को बिरयानी के पैसे मांगना पड़ा भारी◼️*

घटना अलीगढ़ के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के भुजपुरा की है जहां एक गरीब बुजुर्ग दुकानदार को अपने बिरयानी के पैसे मांगना भारी पड़ गया पैसे मांगने पर दबंग उग्र हो गया और अपने आप को पुलिस का मुखबिर बताते हुए दबंगई दिखाते हुए बुजुर्गों दुकानदार का सामान फेंक दिया जिसमें बुजुर्ग दुकानदार का लगभग ₹7000 का नुकसान हो गया मारपीट में घायल बुजुर्ग दुकानदार ने मामले से इलाका पुलिस को अवगत करवाते हुए दबंग के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराई हैं ।